फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Womens ODI World Cup: South Africas team announced for the World Cup, young player Meso included in the team

Women's ODI World Cup: विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का एलान, युवा खिलाड़ी मेसो को मिला मौका

Wed, 03 Sep 2025 10:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 03 Sep 2025 10:05 PM IST
सार

टीम में पूर्व कप्तान डेन वैन नीकर्क शामिल नहीं हैं जिन्होंने संन्यास के अपने फैसले को पलटकर वापसी का फैसला किया था। ऐसी संभावना थी कि टूर्नामेंट पूर्व शिविर में शामिल होने के बावजूद नीकर्क को टीम में जगह नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
Womens ODI World Cup: South Africas team announced for the World Cup, young player Meso included in the team
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम - फोटो : @ProteasMenCSA

विस्तार

17 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज कराबो मेसो को इस महीने के अंत में भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले महिला वनडे विश्व कप के लिए बुधवार को दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। इस साल मार्च में श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सीनियर टीम के लिए डेब्यू करने वाली मेसो ने अब तक दो वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। मेसो 2023 और 2025 में दो अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में भाग लेने के बाद अपने पहले सीनियर विश्व कप में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


टीम में पूर्व कप्तान डेन वैन नीकर्क शामिल नहीं हैं जिन्होंने संन्यास के अपने फैसले को पलटकर वापसी का फैसला किया था। ऐसी संभावना थी कि टूर्नामेंट पूर्व शिविर में शामिल होने के बावजूद नीकर्क को टीम में जगह नहीं मिलेगी। टीम की कप्तानी लाउरा वोलवार्ट करेंगी और टीम में पूर्व कप्तान सुने लुस, मारिजेन कैप, क्लो ट्रायोन और अयाबोंगा खाका जैसी अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में तीन अक्टूबर को गुवाहाटी में इंग्लैंड से भिड़ेगा जबकि टूर्नामेंट के मेजबान भारत के खिलाफ उनका मुकाबला नौ अक्टूबर को विशाखापत्तनम में होगा। यही टीम विश्व कप की तैयारी के लिए लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला (16, 19 और 22 सितंबर को) भी खेलेगी।
विज्ञापन


टीम इस प्रकार है: लाउरा वोलवार्ड्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायोन, नेदिन डि क्लार्क, मारिजेन कैप, ताजमिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगासे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैवलिंग रिजर्व: मिआने स्मिट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed