CWC: महिला क्रिकेट पर आपत्ति जताने वालों को हरमनप्रीत की नसीहत, ट्रॉफी के साथ तस्वीर साझा कर दिया खास मैसेज
खिताबी जीत के बाद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की पहली सुबह विश्व विजेता के रूप में हुई। उन्होंने महिला वनडे विश्व कप की ट्रॉफी के साथ तस्वीर साझा करते हुए महिलाओं के क्रिकेट खेलने पर आपत्ति जताने वालों को खास मैसेज दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खिताबी जीत के बाद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की पहली सुबह विश्व विजेता के रूप में हुई। उन्होंने महिला वनडे विश्व कप की ट्रॉफी के साथ तस्वीर साझा करते हुए महिलाओं के क्रिकेट खेलने पर आपत्ति जताने वालों को खास मैसेज दिया। उन्होंने लिखा, 'कुछ सपने अरबों लोग साथ देखते हैं, इसलिए क्रिकेट सिर्फ पुरुषों का नहीं सबका खेल है।'
भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था। इस मैच में दीप्ति के अलावा शेफाली वर्मा ने भी कमाल दिखाया। उन्होंने बल्लेबाजी में 87 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी झटके। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।
टीम इंडिया के पहली बार महिला विश्व कप का खिताब जीतने पर देशभर में खुशी का माहौल है। जेमिमा रोड्रिग्स की मां लविता रोड्रिग्स ने कहा, 'मेरी बेटी ने मैदान पर जुझारूपन दिखाया है। वह हमेशा हमारे पास दौड़ी आती है क्योंकि वह जानती है कि उसके माता, पिता और भाई उसे कभी नहीं छोड़ेंगे। हमने उससे बात की थी और हमें हमेशा यकीन था कि हम ऑस्ट्रेलिया को हरा देंगे। जब उसने ट्रॉफी उठाई तो हमें कैसा महसूस हुआ, यह हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते। ईश्वर ने हमें यह अवसर दिया है।'
उनके पिता इवान रोड्रिग्स ने कहा, जब वह मैदान पर थी, 'मैंने देखा कि वह हर गेंद को तकनीकी रूप से खेलती है... मुझे इस बात पर 100% यकीन था क्योंकि मैंने उसे बचपन से खेलते देखा है।'
#WATCH | Mumbai: On Team India lifting their maiden Women's World Cup Trophy, the father of Cricketer Jemimah Rodrigues, Ivan Rodrigues, says, "When she was on the field, I have seen that she plays every ball technically... I was 100% sure because I have seen her play since her… pic.twitter.com/rGwkOFVHdY
— ANI (@ANI) November 3, 2025
#WATCH | Mumbai: On Team India lifting their maiden Women's World Cup Trophy, the mother of Cricketer Jemimah Rodrigues, Lavita Rodrigues, says, "My daughter has shown a fighting spirit on the field. She always runs to us because she knows that her mother, father and brother will… pic.twitter.com/IiNmMSHINH
— ANI (@ANI) November 3, 2025