फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Womens Big Bash League: Melbourne Renegades with the help of India's T20 captain Harmanpreet beat Sydney Sixers by seven wickets

महिला बिग बैश लीग : भारत की टी20 कप्तान हरमनप्रीत के कमाल से मेलबर्न ने सिडनी सिक्सर्स को सात विकेट से हराया

Mon, 25 Oct 2021 06:43 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 25 Oct 2021 06:43 AM IST
सार

कंधे की चोट से उबरकर वापसी करने वालीं 32 साल की हरमनप्रीत ने अपने चार ओवरों में 17 रन देकर दो विकेट लेने के बाद नाबाद 35 रन की पारी खेली जिससे उनकी टीम ने जीत के लिए मिले 119 रन के लक्ष्य को 17 ओवरों में हासिल कर लिया।

विज्ञापन
Womens Big Bash League: Melbourne Renegades with the help of India's T20 captain Harmanpreet beat Sydney Sixers by seven wickets
मेलबर्न रेनेगेड्स

विस्तार

भारत की टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर के ऑलराउंड खेल से मेलबर्न रेनेगेड्स ने रविवार को महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में सिडनी सिक्सर्स को सात विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन


कंधे की चोट से उबरकर वापसी करने वालीं 32 साल की हरमनप्रीत ने अपने चार ओवरों में 17 रन देकर दो विकेट लेने के बाद नाबाद 35 रन की पारी खेली जिससे उनकी टीम ने जीत के लिए मिले 119 रन के लक्ष्य को 17 ओवरों में हासिल कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच हरमनप्रीत ने 29 गेंदों की नाबाद पारी में एक चौका और दो छक्के जड़े।
विज्ञापन


 शेफाली बिना खाता खोले आउट : सिडनी की ओर से खेल रही भारत की युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के लिए हालांकि यह निराशाजनक दिन रहा। वह खाता खोले बगैर मेलबर्न की कप्तान सोफी मोलिनेक्स (1/18) की गेंद पर आउट हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिडनी सिक्सर्स में शेफाली की साथी राधा यादव ने दो ओवरों में 12 रन देकर एक विकेट लिया लेकिन वह रेनेगेड्स को रोक नहीं सकीं। राधा ने कर्टनी वेब (23) का शानदार कैच लपका। अन्य मैच में पूनम यादव ने दो ओवरों में 19 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला लेकिन उनकी टीम ब्रिस्बेन हीट ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को वर्षा से प्रभावित मुकाबले को पांच रन से जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed