{"_id":"5e1accc48ebc3e87c67ed5ae","slug":"women-world-t20-rookie-richa-ghosh-in-harmanpreet-kaur-led-india-squad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान, हरमनप्रीत कौर को मिली कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान, हरमनप्रीत कौर को मिली कमान
Sun, 12 Jan 2020 01:21 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2020 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान कर दिया। टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है। टीम में बंगाल की बल्लेबाज ऋचा घोष एकमात्र नया चेहरा हैं। वहीं हरियाणा की 15 साल की शेफाली वर्मा भी अपने पहले सत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ अच्छे प्रदर्शन के बाद पहली वैश्विक प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन
चयनकर्ताओं ने टी-20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए भी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें नुजहत परवीन को 16 वें सदस्य के रूप में शामिल किया गया। यह टूर्नामेंट 31 जनवरी से शुरू हो रहा है और जिसमें तीसरी टीम इंग्लैंड है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से आठ मार्च 2020 के बीच महिला टी-20 विश्व कप खेला जाएगा। जिसके लिए टीम का चयन किया गया है। भारतीय महिला टीम टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में शामिल है। भारत के साथ इस ग्रुप में मेजबान ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम शामिल है। भारतीय महिला टीम विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 21 फरवरी को मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेलेगी।
विज्ञापन
विश्व कप के लिए भारतीय टीम
भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शफाली वर्मा, जैमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ती शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, रिचा घोष, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे, पूजा वस्तरकर और अरुणधति रेड्डी।
त्रिकोणीय सीरीज (16 सदस्यीय) टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, रिचा घोष, तानिया भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, नुजहत परवीन।

📢Squad Announcement📢@ImHarmanpreet will lead India's charge at @T20WorldCup #T20WorldCup #TeamIndia pic.twitter.com/QkpyypyJKc
— BCCI Women (@BCCIWomen) January 12, 2020