{"_id":"bca3baa4-71e0-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"women-world-cup-australia-thrilling-win-over-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला विश्व कपः ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड पर रोमांचक जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला विश्व कपः ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड पर रोमांचक जीत
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 08 Feb 2013 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी महिला विश्व कप के सुपर-6 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर गत चैंपियन इंग्लैंड को रोमांचक मैच में दो रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.4 ओवर में मात्र 147 रन पर लुढक गई थी लेकिन उसके गेंदबाजों ने इंग्लैंड के लिए इस लक्ष्य को बेहद मुश्किल बना दिया। इंग्लैंड की टीम 47.3 ओवर में 145 रन पर सिमट गई और जीत से तीन रन पहले ही ठिठक गई।
विज्ञापन
ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गेंदबाजों का ही दबदबा देखने को मिला। जीत के लिए 148 का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपने छह विकेट 39 रन तक गंवा दिए थे और उस समय ऐसा लग रहा था कि टीम 50 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगी। लेकिन लीडिया ग्रीनवे (49) ने एक छोर पर सराहनीय संघर्ष करते हुए टीम की उम्मीदों को बनाए रखा।
विज्ञापन
ग्रीनवे और लारा मार्श (22) टीम के स्कोर को 96 रन तक ले गईं। ग्रीनवे 113 गेंदों में सात चौकों की मदद से 49 रन बनाने के बाद 114 के स्कोर पर आठवें विकेट के रूप में आउट हुई। इसी स्कोर पर इंग्लैंड ने अपना अगला विकेट भी खो दिया। लेकिन हौली कोल्विन (16) और अन्या श्रबसोल (13) की अंतिम जोडी मैदान पर अड़ गयी। एक बार तो ऐसा लग रहा था कि यह जोडी इंग्लैंड को जीत की मंजिल पर पहुंचा देगी लेकिन एरिन ओस्बोर्न ने कोल्विन को विकेटकीपर जौडी फील्ड्स के हाथों कैच कराते हुए इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन