Women T20 Challenge 2020: ट्रेलब्लेजर्स ने वेलोसिटी को एकतरफा मैच में नौ विकेट से रौंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारजाह में खेले जा रहे महिला टी-20 चैलेंज के दूसरे मैच को ट्रेलब्लेजर्स ने नौ विकेट से 71 गेद शेष रहते अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेलोसिटी की पारी महज 47 रन पर सिमट गई। सोफी एक्लेस्टोन ने 3.1 ओवर में नौ रन देकर चार विकेट चटकाए। जवाब में डिआंड्रा डॉटिन (29) और रिचा घोष (13) ने ट्रेलब्लेजर्स के लिए 7.5 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम का एकमात्र विकेट कप्तान स्मृति मंधाना (6) के रूप में गिरा।
#Trailblazers start their #JioWomensT20Challenge campaign in style as they thump #Velocity by 9 wickets. 👌🔝🔥#VELvTBL #JioWomensT20Challenge
विज्ञापन
LIVE: https://t.co/tecCY5u0vl pic.twitter.com/2lCuQH0flN— IndianPremierLeague (@IPL) November 5, 2020
अब शनिवार यानी सात नवंबर को सुपरनोवा और ट्रेलब्लेजर्स के बीच मुकाबला होगा। इससे पहले कल यानी बुधवार को टूर्नामेंट के पहले मैच में वेलोसिटी ने गत चैंपियन सुपरनोवा को पांच विकेट से हराया था। जहां सुपरनोवास पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 126 रन ही बना सकी थी और जवाब में वेलोसिटी ने एक गेंद बाकी रहते पांच विकेट पर 129 रन बनाए।