फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's World Cup: Sanjana Ganesan in Pakistan Team Dressing Room; Najiha Alvi sings song Dil Ka Dariya from Kabir Singh

Women's World Cup: 'कबीर सिंह' की फैन हैं पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर्स, संजना गणेशन के सामने गाया ये गाना, देखें VIDEO

Mon, 21 Mar 2022 05:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Mar 2022 05:00 PM IST
सार

स्टार एंकर और भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में पहुंचीं और पाकिस्तानी खिलाड़ियों से गाना गंवाया।

विज्ञापन
Women's World Cup: Sanjana Ganesan in Pakistan Team Dressing Room; Najiha Alvi sings song Dil Ka Dariya from Kabir Singh
महिला विश्व कप 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला विश्व कप में सोमवार को पाकिस्तान टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की। यह 2009 महिला वनडे विश्व कप के बाद पाकिस्तानी टीम की पहली जीत रही। जीत के बाद पाकिस्तान की टीम बेहद खुश नजर आई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ी गाना गाते दिख रही हैं।
विज्ञापन


दरअसल मैच के बाद स्टार एंकर और भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में पहुंचीं। इस दौरान संजना ने एक खिलाड़ी से पूछा कि कौन सी खिलाड़ी टीम बस पर अचानक से गाना शुरू कर देती हैं। इस पर उस खिलाड़ी ने जवाब दिया नजीहा अल्वी। 
विज्ञापन

Women's World Cup: Sanjana Ganesan in Pakistan Team Dressing Room; Najiha Alvi sings song Dil Ka Dariya from Kabir Singh
संजना गणेशन - फोटो : सोशल मीडिया
संजना ने इस पर पूछा कि ऐसा क्यों है? तो उस खिलाड़ी ने जवाब दिया कि नजीहा सोचती हैं कि वह एक बहुत ही अच्छी गायिका हैं। इस पर नजीहा को बुलाया जाता है और संजना उनसे गाने का रिक्वेस्ट करती हैं। इस पर नजीहा फिल्म 'कबीर सिंह' का 'दिल का दरिया' गाना गाती हैं। 

उनके गाने के वक्त बाकी महिला क्रिकेटर्स जोर-जोर से हंसने लगती हैं। संजना खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं। पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल के रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। टीम को टूर्नामेंट में अपने पहले ही मैच में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत ने टीम को ऊर्जा दी होगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup)

विज्ञापन

बारिश की वजह से 20 ओवर के मैच में वेस्टइंडीज की टीम सात विकेट गंवाकर 89 रन ही बना सकी। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 18.5 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed