{"_id":"622c1cbec9e43d3ad3100467","slug":"women-s-world-cup-2022-mithali-raj-breaks-record-for-most-matches-captained-in-icc-women-s-cricket-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women's World Cup: मिताली के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, इस मामले में दुनिया की नंबर एक क्रिकेटर बनीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's World Cup: मिताली के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, इस मामले में दुनिया की नंबर एक क्रिकेटर बनीं
Sat, 12 Mar 2022 09:38 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 12 Mar 2022 09:38 AM IST
सार
मिताली आज महिला विश्व कप में 24वीं बार बतौर कप्तान मैदान में उतरी हैं। इससे पहले उनकी कप्तानी में 23 मैचों में भारत ने 14 जीते हैं और आठ मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
मिताली राज (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अब महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली खिलाड़ी बन चुकी हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ा।
बेलिंडा क्लार्क ने 23 मैचों में कप्तानी की थी। मिताली आज महिला विश्व कप में 24वीं बार बतौर कप्तान मैदान में उतरी हैं। इससे पहले उनकी कप्तानी में 23 मैचों में भारत ने 14 जीते हैं और आठ मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है।
2022 महिला वनडे विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले मिताली की कप्तानी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया था। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
बतौर बल्लेबाज भी मिताली का इस विश्व कप में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ वह नौ रन और न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 रन बना सकीं। वेस्टइंडीज के खिलाफ मिताली पांच रन ही बना सकीं। भारत को अगर विश्व कप जीतना है तो मिताली को भी बड़ी पारी खेलनी होगी।
यह उनका आखिरी विश्व कप भी हो सकता है। मिताली वनडे में दुनिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उनके नाम 227 वनडे की 206 पारियों में 7663 रन बना चुकी हैं। इसमें सात शतक और 62 अर्धशतक शामिल है।