{"_id":"5e5297148ebc3ef3f026546e","slug":"women-s-t20-world-cup-south-africa-hold-nerve-for-win-over-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women's T20 World Cup: सांस थाम देने वाले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 6 विकेट से रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's T20 World Cup: सांस थाम देने वाले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 6 विकेट से रौंदा
Sun, 23 Feb 2020 08:47 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 23 Feb 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
डेन वैन निकर्क के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को पर्थ में खेले गए आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के चौथे व रोमांचक मैच में इंग्लैंड को छह विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
ग्रुप बी के तहत खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 124 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम दो गेंदें शेष रहते ही 127 रन बनाकर यह मैच अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले डेन वैन निकर्क को मैन ऑफ द मैच चुना गया। निकर्क ने बल्लेबाजी में 46 रन और गेंदबाजी में 20 रन देकर दो विकेट झटके। इसके अलावा अयाबोंगा खाका ने सबसे ज्यादा तीन और मरीजाने कैप ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
वहीं, इंग्लैंड की तरफ से नताली शीवर ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए।