फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's T20 World Cup: England Big Win Over Thailand With Captain Knight Unbeaten Century

Women's T20 World Cup: इंग्लैंड ने थाइलैंड को रिकॉर्ड रनों से हराया, पाक की विंडीज पर जीत

Wed, 26 Feb 2020 10:18 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 26 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Women's T20 World Cup: England Big Win Over Thailand With Captain Knight Unbeaten Century
हीथर नाइट - फोटो : सोशल मीडिया

कप्तान हीथर नाइट के टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पहले शतक से इंग्लैंड ने बुधवार को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में थाईलैंड पर रिकॉर्ड 98 रन से जीत दर्ज की। नाइट ने 66 गेंदों पर नाबाद 108 रन बनाए। वह इस प्रतियोगिता में शतक जड़ने वाली चौथी बल्लेबाज बन गई हैं।

विज्ञापन


 इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर दो विकेट पर 176 रन बनाए जो उसका टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वोच्च स्कोर है। नाइट ने अपनी पारी के दौरान नैट साइवर (नाबाद 59) के साथ तीसरे विकेट के लिए 169 रन की अटूट साझेदारी की जो महिला टी-20 विश्व कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी भागीदारी है।
विज्ञापन


थाईलैंड 20 ओवरों में सात विकेट पर 78 रन ही बना पाया और इस तरह से इंग्लैंड की 98 रन से जीत टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत में दर्ज हो गई। इंग्लैंड की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही थी और एक समय उसका स्कोर दो विकेट पर सात रन था। इंग्लैंड की दोनों सलामी बल्लेबाज एमी जोन्स और डैनी वाइट खाता नहीं खोल पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नाइट और साइवर ने जिम्मा संभाला। नाइट ने अपनी पारी में 13 चौके और चार छक्के लगाए। साइवर ने 52 गेंदें खेली और आठ चौके लगाए। थाईलैंड की केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंची जिनमें नाथकन चंथाम ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से अन्य श्रबसोले ने 21 रन देकर तीन और साइवर ने पांच रन देकर दो विकेट लिए।

पाक टीम की विंडीज पर जीत

कप्तान बिस्मा मरूफ की नाबाद 38 रन की पारी से पाकिस्तान ने आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के अपने शुरुआती मैच में पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज को आठ विकेट से शिकस्त दी। डायना बेग की तेज गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम को दो झटके दिए। इसके बाद वेस्टइंडीज ने स्टेफनी टेलर (43) और शेमेन कैम्पबेल (43) की मदद से सात विकेट पर 124 रन का स्कोर बनाया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम के लिये सलामी बल्लेबाज जावेरिया खान (35)और मुनीबा अली (25) ने पहले विकेट के लिए 57 रन की भागीदारी निभायी। इसके बाद कप्तान मरूफ ने नाबाद 38 रन की पारी खेली जिससे टीम ने 10 गेंद रहते जीत हासिल की। निदा डार 18 रन बनाकर नाबाद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed