{"_id":"6a005aab920eab0ff108733e","slug":"women-s-t20-world-cup-bangladesh-announces-world-cup-squad-nigar-sultana-to-lead-for-the-third-time-2026-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's T20 World Cup: बांग्लादेश ने विश्व कप टीम का किया एलान, तीसरी बार कमान संभालेंगी निगार सुल्ताना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's T20 World Cup: बांग्लादेश ने विश्व कप टीम का किया एलान, तीसरी बार कमान संभालेंगी निगार सुल्ताना
Sun, 10 May 2026 03:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 10 May 2026 03:45 PM IST
सार
बांग्लादेश ने महिला टी20 विश्व कप के लिए कमर कस ली है और अगले महीने से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए टीम का एलान कर दिया है। बांग्लादेश एक बार फिर निगार सुल्ताना की अगुआई में खेलने उतरेगा।
विज्ञापन
बांग्लादेश महिला टीम
- फोटो : IANS
विस्तार
बांग्लादेश ने महिला टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 12 जून से पांच जुलाई तक इंग्लैंड में होना है। निगार सुल्ताना की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। निगार सुल्ताना लगातार तीसरे टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की कप्तानी करेंगी। बांग्लादेश की टीम में शीर्ष क्रम की बल्लेबाज ताज नेहर की वापसी हुई है, जबकि हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में खेलने वाली सरमिन सुल्ताना को ड्रॉप कर दिया गया है।
विज्ञापन
टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण
टीम के मुख्य चयनकर्ता सज्जाद अहमद ने कहा कि नेहर को उनकी विविधता की वजह से सरमिन पर प्राथमिकता दी गई है। नेहर बल्लेबाजी क्रम में नंबर 1 से नंबर 6 के बीच बल्लेबाजी कर सकती हैं। वह आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखती हैं। 2023 और 2024 संस्करण में टीम की कप्तानी कर चुकीं निगार सुल्ताना की टीम में इस बार युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी खिलाड़ियों का भी मिश्रण है। अनुभवी खिलाड़ी के रूप में फहीमा खातून शामिल हैं, जो अपना सातवां टी20 विश्व कप खेलने के लिए तैयार हैं। फहीमा के अलावा नाहिदा अख्तर, ऋतु मोनी और कप्तान निगार 2016 से टीम का हिस्सा हैं। मौजूदा टीम में 11 ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने यूएई में आयोजित 2024 का टी20 विश्व कप खेला था।

ग्रुप 1 में शामिल है बांग्लादेश
बांग्लादेश की टीम 25 मई को एडिनबर्ग के लिए रवाना होगी। वहां टीम स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी। इसके बाद टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच खेलेगी। टी20 विश्व कप में बांग्लादेश नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, भारत और दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रुप 1 में है। टीम 14 जून को एजबेस्टन में नीदरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए बांग्लादेश की टीम: निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), शर्मिन अख्तर, सोभना मोस्टरी, शोरना अख्तर, ऋतु मोनी, राबेया खान, फहीमा खातून, फरिहा इस्लाम, मारूफा अख्तर, शंजीदा अख्तर, सुल्ताना खातून, दिलारा अख्तर (विकेटकीपर), जुएरिया फिरदौस, ताज नेहर।