{"_id":"69f09ac98ce31e9a0e0aa3d4","slug":"women-s-t20-world-cup-2026-england-announces-squad-18-year-old-tilly-coleman-gets-a-place-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's T20 World Cup: महिला विश्व कप के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, 18 साल की टिली कोलमैन को मिली जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's T20 World Cup: महिला विश्व कप के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, 18 साल की टिली कोलमैन को मिली जगह
Tue, 28 Apr 2026 05:02 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 28 Apr 2026 05:02 PM IST
सार
महिला टी20 विश्व कप का आयोजन जून में होना है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। इंग्लैंड विश्व कप में नेट साइवर ब्रंट की अगुआई में खेलने उतरेगी।
विज्ञापन
इंग्लैंड महिला टीम
- फोटो : ECB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। बाएं हाथ की 18 वर्षीय अनकैप्ड स्पिन गेंदबाज टिली कोर्टीन-कोलमैन को पहली बार इंग्लैंड टीम में जगह दी गई है। टिली कोलमैन सोफी एक्लेस्टोन और चार्ली डीन के साथ मिलकर इंग्लैंड के स्पिन अटैक को मजबूती प्रदान करेंगी। टिली कोलमैन का प्रदर्शन हाल ही में हुए 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में शानदार रहा था। उन्होंने नौ मुकाबलों में 5.75 के शानदार इकोनॉमी रेट से 11 विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन
ब्रंट की कप्तानी में उतरेगी टीम
सदर्न ब्रेव को फाइनल तक पहुंचाने में कोलमैन ने अहम भूमिका निभाई थी। घरेलू वनडे मुकाबलों में भी उन्होंने अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया है। वह सात पारियों में 10 विकेट निकाल चुकी हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम की घोषणा की। इस मेगा इवेंट के लिए इंग्लैंड टीम की कप्तानी साइवर-ब्रंट के हाथों में सौंपी गई है। वहीं, चार्ली डीन उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी। इस्सी वोंग और लॉरेन फाइलर को भी टीम में जगह दी गई है, जो अपने करियर का पहला टी20 विश्व कप खेलेंगी। अंगुली की चोट से उबर रहीं सारा ग्लेन को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी यही टीम लेगी हिस्सा
टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई यही इंग्लैंड टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेगी। विश्व कप के लिए चुनी गई टीम के बारे में बात करते हुए इंग्लैंड टीम के मुख्य कोच शार्लेट एडवर्ड्स ने कहा, इंतजार और सोच-विचार खत्म हो गया है। हमने अपनी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप टीम का एलान कर दिया है और इसमें कोई शक नहीं है कि इन 15 नामों तक पहुंचना बहुत मुश्किल रहा है। यह सबसे मुश्किल चयन बैठक थी क्योंकि चुनने के लिए खिलाड़ियों का पूल बहुत मजबूत है। घरेलू मैदान पर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप खेलना इस देश के खेल के लिए खास पल है।

महिला टी20 विश्व कप में पहली बार इंग्लैंड की कप्तानी करने जा रहीं साइवर-ब्रंट ने कहा, अपने परिवार, दोस्तों और सभी समर्थकों के सामने अपने देश में टी20 विश्व कप में इंग्लैंड को लीड करना बहुत बड़े सम्मान की बात है। मुझे पता है कि 2009 में विश्व कप जीतना खिलाड़ियों और कप्तान के तौर पर शार्लेट एडवर्ड्स के लिए कितना मायने रखता था। इसके साथ ही हीथर नाइट की कप्तानी में 2017 वनडे विश्व कप में मिली जीत भी काफी खास थी।
महिला टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की टीम: नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, चार्ली डीन (उपकप्तान), सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिंसी स्मिथ, इस्सी वोंग और डैनी वायट-हॉज।