फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's T20 WC: Alyssa Healys statement on the World Cup to be hosted by Bangladesh, said- it would be wrong

Women's T20 WC: बांग्लादेश की मेजबानी में होने वाले विश्व कप पर आया एलिसा हीली का बयान, बोलीं- यह गलत होगा..

Mon, 19 Aug 2024 05:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 19 Aug 2024 05:16 PM IST
सार

बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद वहां हिंसा भड़क गई थी। ऐसे में महिला टी20 विश्व क प का आयोजन मुश्किल माना जा रहा है। आगामी टूर्नामेंट में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सहित 10 टीमें भाग लेंगी।

विज्ञापन
Women's T20 WC: Alyssa Healys statement on the World Cup to be hosted by Bangladesh, said- it would be wrong
एलिसा हीली - फोटो : twitter

विस्तार

बांग्लादेश में जारी बवाल के बीच अक्टूबर में महिला टी20 विश्व कप खेला जाना है। इस पर अब ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में महिला टी20 विश्व कप खेलना गलत होगा। बता दें कि, इस टूर्नामेंट का आयोजन तीन से 20 अक्टूबर के बीच बांग्लादेश में होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) देश के हालातों पर नजर बनाए हुए है। 
विज्ञापन

Women's T20 WC: Alyssa Healys statement on the World Cup to be hosted by Bangladesh, said- it would be wrong
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : ICC
दरअसल, बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद वहां हिंसा भड़क गई थी। ऐसे में महिला टी20 विश्व क प का आयोजन मुश्किल माना जा रहा है। आगामी टूर्नामेंट में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सहित 10 टीमें भाग लेंगी। इस बीच हीली ने बांग्लादेश की मेजबानी में टूर्नामेंट के आयोजन पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा - मुझे इस समय वहां खेलने के बारे में सोचना मुश्किल लग रहा है, एक इंसान के तौर पर मुझे लगता है कि ऐसा करना गलत होगा। यह ऐसे देश से संसाधन छीनना होगा जो काफी संघर्ष कर रहा है। उन्हें उन सभी लोगों की जरूरत है जो मर रहे लोगों की मदद के लिए वहां पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

Women's T20 WC: Alyssa Healys statement on the World Cup to be hosted by Bangladesh, said- it would be wrong
एलिसा हीली - फोटो : twitter
एलिसा ने कहा कि अंतिम निर्णय आईसीसी को लेना है जिसके इस सप्ताह फैसला करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा- इस समय बांग्लादेश में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने से कहीं ज्यादा जरूरी चीजें हैं…लेकिन मैं इसे आईसीसी पर छोड़ती हूं कि वह इस पर काम करे।

ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में बांग्लादेश में सीमित ओवरों की सीरीज खेली थी, जिसके सभी छह मैच –तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच- ढाका के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए थे। यह 2014 के टी20 विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश का पहला दौरा था और देश में टी20 विश्व कप की उनकी तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed