फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's ODI World Cup: For the first time, all female officials will be included, history will be created

Women's ODI World Cup: पहली बार सभी महिला अधिकारी होंगी शामिल, महिला वनडे विश्व कप में रचेगा इतिहास

Thu, 11 Sep 2025 04:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 11 Sep 2025 04:10 PM IST
सार

टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर को गुवाहाटी में संयुक्त मेजबानों भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले से होगी।

विज्ञापन
Women's ODI World Cup: For the first time, all female officials will be included, history will be created
क्लेयर पोलोसेक - फोटो : ANI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और श्रीलंका में इस महीने के अंत में शुरू होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए बृहस्पतिवार को पहली बार सिर्फ महिला अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की।
विज्ञापन


टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर को गुवाहाटी में संयुक्त मेजबानों भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले से होगी। अंपायरिंग पैनल में पूर्व भारतीय खिलाड़ी वृंदा राठी, एन जननी और गायत्री वेणुगोपालन को भी जगह मिली है।
विज्ञापन


पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पहली महिला मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी चार सदस्यीय मैच रेफरी पैनल का हिस्सा होंगी। आईसीसी ने कहा कि क्लेयर पोलोसेक, जैकलीन विलियम्स और सू रेडफर्न की तिकड़ी अपने तीसरे महिला विश्व कप में अंपायरिंग करेगी। लॉरेन एजेनबैग और किम कॉटन दूसरी बार विश्व कप का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा, 'मैच अधिकारियों के पैनल में सिर्फ महिला अधिकारियों का शामिल होना ना केवल एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि क्रिकेट में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी की अटूट प्रतिबद्धता का एक सशक्त प्रतिबिंब भी है।'


उन्होंने कहा, 'यह प्रतीकात्मक इशारे से कहीं आगे जाता है। यह दृश्यता, अवसर और सार्थक रोल मॉडल के निर्माण के बारे में है जो भावी पीढ़ियों को प्रेरित कर सकें।' कोलंबो सहित पांच स्थानों पर आठ टीमें इस टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। यह टूर्नामेंट दो नवंबर को समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed