फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's IPL will start next year tournament with six teams bcci sources

Women's IPL: अगले साल होगी महिला आईपीएल की शुरुआत, छह टीमों के साथ शुरू हो सकता है टूर्नामेंट

Sun, 17 Apr 2022 11:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 17 Apr 2022 11:19 PM IST
सार

महिला इंडियन प्रीमियर लीग का इंतजार जल्द ही खत्म होने की संभावना है। लंबे समय से इस बात की चर्चा है कि महिला आईपीएल की शुरुआत कब होगी। बीसीसीआई ने पिछली बार बैठक में इसे लेकर योजना बनाई थी।

विज्ञापन
Women's IPL will start next year tournament with six teams bcci sources
स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और मिताली राज - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

महिला इंडियन प्रीमियर लीग का इंतजार जल्द ही खत्म होने की संभावना है। लंबे समय से इस बात की चर्चा है कि महिला आईपीएल की शुरुआत कब होगी। बीसीसीआई ने पिछली बार बैठक में इसे लेकर योजना बनाई थी। तब इस बात को लेकर चर्चा हुई थी कि टूर्नामेंट का फॉर्मेट क्या होगा और इसे कैसे आयोजित किया जाएगा। बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि अगले साल से महिला आईपीएल का आयोजन होगा।
विज्ञापन


सूत्र ने कहा, "अगले साल से महिला आईपीएल होगा। हम पहले से ही इस योजना पर काम कर रहे हैं कि हमारे पास कितनी टीमें हो सकती हैं और कौन सी विंडो उपयुक्त होगी क्योंकि हमारे पास पुरुष आईपीएल भी है। अभी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं कर सकते हैं, लेकिन हम इस लीग के आयोजन को लेकर उत्साहित हैं।"
विज्ञापन


सूत्र ने आगे कहा,  "कुछ फ्रेंचाइजी ने पहले ही रुचि दिखाई है और इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्सुक हैं। हम छह टीमों के साथ टूर्नामेंट को शुरू कर सकते हैं। नीलामी प्रक्रिया और टूर्नामेंट के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की योजना बना रहे हैं।" महिला आईपीएल को लेकर लंबे समय से बहस चल रही है। ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश के आयोजन के बाद बीसीसीआई पर महिला आईपीएल को लेकर दबाव बढ़ गया था। बोर्ड पिछले एक दो सीजन से इस पर काम कर रहा है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "अभी तक सब कुछ सिर्फ कागज पर है। सब कुछ सुव्यवस्थित करने में समय लगेगा। ऐसे कई पहलू हैं जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। हम अगस्त में महिला आईपीएल शुरू कर सकते हैं, लेकिन फिर से यह पूरी तरह से अस्थायी है। हम सबकुछ फाइनल होने के बाद एक आधिकारिक घोषणा करेंगे। इस मामले पर आधिकारिक रूप से मुहर लगाने के लिए एजीएम में भी चर्चा की जाएगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed