फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's Future Tours Programme: ICC announces Women's FTP 2025-29, India will host these series

Women’s Future Tours Programme: आईसीसी ने महिला एफटीपी 2025-29 का किया एलान, भारत करेगा इन सीरीज की मेजबानी

Mon, 04 Nov 2024 10:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 04 Nov 2024 10:03 PM IST
सार

भारतीय महिला टीम घरेलू सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की मेजबानी करेगी। इन दोनों बड़ी टीमों के अलावा भारत इस दौरान बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की भी मेजबानी करेगा। जिम्बाब्वे हाल ही में एफटीपी में 11वें सदस्य के रूप में शामिल हुआ है।

विज्ञापन
Women's Future Tours Programme: ICC announces Women's FTP 2025-29, India will host these series
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को आगामी चार साल (2025-29) के लिए महिलाओं का भविष्य दौरा कार्यक्रम जारी कर दिया। इस दौरान कुल 400 मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय महिला टीम घरेलू सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की मेजबानी करेगी। इन दोनों बड़ी टीमों के अलावा भारत इस दौरान बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की भी मेजबानी करेगा। जिम्बाब्वे हाल ही में एफटीपी में 11वें सदस्य के रूप में शामिल हुआ है।
विज्ञापन

भारत की महिला टीम इन चार वर्षों में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका की भी यात्रा करेगी। एफटीपी में प्रत्येक सदस्य देश को अपने घरेलू मैदान और दूसरी टीम के घर में चार-चार सीरीज खेलनी हैं। भारतीय टीम इसके अलावा 2026 में महिला टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी। इंग्लैंड महिला टी-20 विश्वकप की मेजबानी करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को आगामी चार साल (2025-29) के लिए महिलाओं का भविष्य दौरा कार्यक्रम जारी कर दिया। इस दौरान कुल 400 मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय महिला टीम घरेलू सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की मेजबानी करेगी। इन दोनों बड़ी टीमों के अलावा भारत इस दौरान बांग्लादेश और जिंबाब्वे की भी मेजबानी करेगा। जिंबाब्वे हाल ही में एफटीपी में 11वें सदस्य के रूप में शामिल हुआ है।
विज्ञापन

आईसीसी के क्रिकेट महाप्रबंधक वसीम खान ने जारी विज्ञप्ति में कहा, सदस्य देशों ने इस एफटीपी में अधिक टेस्ट मैच खेलने की मांग की है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज सभी बहु-प्रारूप सीरीज खेलने के लिए सहमत हैं, जिसमें वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया ऐसी अधिकतम सीरीज खेलेगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस दौरान इंग्लैंड, भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो-दो और वेस्टइंडीज के खिलाफ एक सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed