फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's Big Bash League 2021, Jemimah Rodrigues will play for Melbourne Renegades; , Shafali Verma, Radha Yadav for sydney sixers

महिला बिग बैश लीग: हरमनप्रीत, जेमिमा और शेफाली ने किया करार, राधा यादव को भी मौका

Wed, 29 Sep 2021 06:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 29 Sep 2021 06:26 PM IST
सार

21 साल की जेमिमा का यह पहला बिग बैश टूर्नामेंट होगा। उन्हें मेलबर्न रेनेगेड्स टीम ने साइन किया है। जेमिमा ने हाल ही में हुए इंग्लिश लीग 'द हंड्रेड' में शानदार प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
Women's Big Bash League 2021, Jemimah Rodrigues will play for Melbourne Renegades; , Shafali Verma, Radha Yadav for sydney sixers
बिग बैश लीग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले महिला बिग बैश लीग (WBBL) 2021 के सातवें संस्करण का 14 अक्तूबर से आगाज होने जा रहा है। इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों का इस लीग से जुड़ना जारी है। स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के बाद तीन और खिलाड़ियों ने बिग बैश की टीमों से करार किया है। इनमें जेमिमा रॉड्रिग्ज, शेफाली वर्मा और राधा यादव शामिल हैं। 
विज्ञापन


21 साल की जेमिमा का यह पहला बिग बैश टूर्नामेंट होगा। उन्हें मेलबर्न रेनेगेड्स टीम ने साइन किया है। वहीं, भारत की टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी रेनेगेड्स से ही करार किया है। जेमिमा ने हाल ही में हुए इंग्लिश लीग 'द हंड्रेड' में शानदार प्रदर्शन किया था। जेमिमा ने इसके सात परियों में 249 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 150 का रहा था। वहीं, शेफाली वर्मा और राधा यादव को भी सिडनी सिक्सर्स ने साइन किया है।
विज्ञापन


जेमिमा ने टूर्नामेंट को लेकर कहा कि वे बिग बैश को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इस लीग से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। गोल कुछ भी हो, वो हर मैदान पर अपना बेस्ट देना चाहती हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनकी टीम जरूर जीतेगी। जेमिमा की कोच ने भी उनकी तारीफ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेमिमा की कोच ने कहा कि उन्होंने 21 साल की उम्र में ही अपनी एक पहचान बना ली है। हाल में यूके में हुए द हंड्रेड ओवर में उनका शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। वो एक डायनामिक खिलाड़ी हैं, जो हर मैदान में एक अच्छा स्कोर बना सकती हैं।


इससे पहले स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा ने सिडनी थंडर टीम से करार किया है। लीग की शुरुआत अगले महीने से हो रही है। 25 साल की मंधाना इससे पहले होबार्ट हरिकेंस और ब्रिसबेन हीट से खेल चुकी हैं। आलराउंडर दीप्ति का यह पहला टूर्नामेंट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed