फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   women ipl 2018 Trailblazers vs Supernovas live scorecard

Women IPL: ऐतिहासिक मैच में सुपरनोवाज की रोमांचक जीत, 'हरमनप्रीत ब्रिगेड' को 3 विकेट से हराया

Tue, 22 May 2018 06:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
women ipl 2018 Trailblazers vs Supernovas live scorecard
सुपरनोवाज

सुपरनोवाज ने आईपीएल की तर्ज पर महिला क्रिकेटरों के लिए शुरू 'वूमेंस टी-20 चैलेंज' के ऐतिहासिक मुकाबले में ट्रैलब्लेजर्स को 3 विकेट से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए रोमांचक मैच ट्रैलब्लेजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। जिसके जवाब में  सुपरनोवाज ने निर्धारित ओवरों में रोमांचक तरीके से लक्ष्य हासिल कर लिया। सूजी बेट्स को इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

विज्ञापन


सुपरनोवाज को पहला झटका 45 रन के स्कोर पर लगा। टीम को शानदार शुरुआत दिलाने के बाद मिताली (17 गेंदों पर 22 रन) पैवेलियन लौटी, उन्हें एकता बिष्ट ने चलता किया। दूसरा झटका डेनियल वाएट के रूप में लगा, वह 20 गेंद पर 24 रन बनाकर पूनम यादव का शिकार बनी।
विज्ञापन


इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी मेग लैनिंग 14 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 16 रन का योगदान दिया। लेकिन उन्हें भी पूनम यादव ने रॉड्रिग्स के हाथों कैच आउट करवा दिया। पाचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी सुपरनोवाज के लिए सोफी डेविन (19) ने हरमनप्रीत के साथ मिलकर एक अच्छी पारी खेली। लेकिन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में सूजी बेट्स की गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोफी डेविन के बाद बल्लेबाजी करने उतरी वेदा कृष्णमूर्ति (2) खराब शॉट खेलने के प्रयास में झूलन गोस्वामी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गईं। इसके बाद 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर बेट्स ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (21) को कैच आउट कराकर चलता किया। वहीं, 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर एमआर मेशराम के रूप में सातवां विकेट गिरा। वह 4 रन बनाकर डगआउट लौटी। 

women ipl 2018 Trailblazers vs Supernovas live scorecard
supernovas
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी ट्रैलब्लेजर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। ट्रैलब्लेजर्स की तरफ से सूजी बेट्स (32) ने शानदार पारी खेलकर टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। अब हरमनप्रीत की नेतृत्व वाली सुपरनोवाज को जीत के लिए 130 रन चाहिए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ट्रेलब्लेजर्स को एलिसा हेली (7) के रूप में पहला झटका लगा। हेली को मेगन शट ने डेलियन वाएट के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। ट्रैलब्लेजर्स की पारी अभी संभली भी नहीं थी कि टीम की कप्तान स्मृति मंधाना भी 14 रन के सस्ते स्कोर पर चलती बनी। मंधाना को एलिस पैरी ने हरमनप्रीत के हाथों कैच आउट करवाया।

इसके बाद बेथ मूनी (4) के रूप में ट्रैलब्लेजर्स की टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा। मूनी को मेगन शट ने वेदा कृष्णमूर्ति के सहयोग से कैच आउट करवाया। पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी दीप्ति शर्मा के बल्ले से एक दो अच्छे शॉट देखने को मिले। लेकिन वह भी सिर्फ 21 रन के स्कोर पर राजेश्वरी गायकवाड़ का शिकार बन गईं। इस पारी में उन्होंने तीन चौके जड़े।

छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी जमाइमा रॉड्रिग्स ने सूजी बेट्स के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया। जमाइमा को अनुजा पाटिल ने 25 रन के स्कोर पर एलिस पैरी के हाथों कैच आउट करवाया। अपनी इस कीमती पारी में जमाइमा ने तीन शानदार बाउंड्री लगाई।

बेथ मूनी के रूप में ट्रैलब्लेजर्स को आखिरी झटका लगा। मूनी ने ने 37 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 32 रन की कीमती पारी खेली। मूनी को मेगन शट ने वेदा कृष्णमूर्ति के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

women ipl 2018 Trailblazers vs Supernovas live scorecard
Trailblazers vs Supernovas
सुपरनोवाज: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), डेनियल वाएट, मिताली राज, मेग लैनिंग, सोफी डेविन, एलिस पैरी, वेदा कृष्णमूर्ति, मोना मेश्रम, पूजा वस्त्राकर, मेगन शट, राजेश्वरी गायकवाड़, अनुजा पाटिल, तान्या भाटिया (विकेटकीपर)

ट्रेलब्लैजर: स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिसा हेली (विकेटकीपर), सूजी बेट्स, दीप्ति शर्मा, बेथ मूनी, जेमीमा रॉड्रिग्स, डेनियल हैजेल, शिखा पांडेय, ली तहुहू, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, पूनम यादव, दयालान हेमलता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed