फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women asia cup 2018: India beat pakistan 7 wickets

महिला एशिया कप फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

Sat, 09 Jun 2018 11:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 09 Jun 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
Women asia cup 2018: India beat pakistan 7 wickets

चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 7 विकेट से हराते हुए टीम इंडिया महिला एशिया कप टी-20 के फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। क्वालालंपुर के किनरारा अकादमी ओवल मैदान पर खेले गए इस ्अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 72 रन का मामूली स्कोर खड़ा किया।

विज्ञापन


जवाब में भारतीय महिला टीम ने 23 गेंद शेष रहते ही 7 विकेट के बड़े अंतर से मैच अपने नाम किया। छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी महिला भारतीय टीम की शुरुआत भी कोई खास नहीं रही। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज अनाम आमिन ने शुरुआती झटके दिए।
विज्ञापन


आमिन ने मिताली राज और शर्मा को शून्य पर चलता कर मैच में थोड़ी जान फूंकने की जरूर कोशिश की, लेकिन हरमनप्रीत कौर (34 नाबाद) और मंधाना (38) ने सावधानी और समझबूझ भरी पारियां खेलीं। अंत में भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम की नजरें 7वें एशिया कप खिताब पर होगी। जहां उसका सामना बांग्लादेश और मलेशिया के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को शुरुआती ओवर में ही झटका देने के बाद अंत तक विकेटों का पतझड़ चलता रहा।


लगातार अंतराल में गिरते विकेटों ने पाकिस्तान को बड़ा स्कोर बनाने नहीं दिया। अंतत: पाकिस्तान निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 72 रन ही बना पाई। नाहिदा खान (18) और सना मीर (20) के अलावा कोई भी पाक बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया।

टीम इंडिया की ओर से एकता बिष्ट ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। मैच से पहले भारत और पाकिस्तान दोनों के छह-छह अंक थे और पहले दो स्थान पर यही टीमें ही हैं। भारत नेट रन रेट के मामले में पाकिस्तान से बेहतर है और इसी कारण पहले स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed