फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WIvIND: LIVE scorecard and latest updates from second day of second test match from Jamaica

WIvsIND: दूसरे दिन बुमराह के तूफान में उड़ा विंडीज का शीर्ष क्रम, विहारी-इशांत भी चमके

Sun, 01 Sep 2019 04:33 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 01 Sep 2019 04:33 AM IST
विज्ञापन
WIvIND: LIVE scorecard and latest updates from second day of second test match from Jamaica
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

विज्ञापन

किंग्सटन (जमैका) के सबीना पार्क मैदान पर भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने पांच विकेट के नुकसान पर 264 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। हनुमा विहारी (111)  के शतक और इशांत शर्मा (57) के अर्धशतक की मदद से टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 10 विकेट खोकर 416 रन बनाए।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक  वेस्टइंडीज की टीम सात विकेट के नुकसान पर 87 रन बना चुकी है। क्रीज पर रहकीम कॉर्नवॉल (4) और  जाहमार हेमिल्टन (2) मौजूद हैं। विंडीज के बल्लेबाजों पर बुमाराह नाम का तूफान कहर बनकर टूटा और उसके शीर्ष क्रम को उड़ा ले गया। बुमराह ने छह विकेट चटकाए। वेस्टइंडीज की टीम भारतीय टीम से 329 रन पीछे है।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज पारी की शुरुआत खराब रही, क्रेग ब्रैथवेट और जॉन कैंपबेल ने विंडीज पारी की शुरुआत की, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने सलामी जोड़ी को छठे ओवर की चौैथी गेंद पर कैंपबेल को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। कैंपबेल दो रन के निजी स्कोर पर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसप्रीत बुमराह ने धारदार गेंदबाजी करते हुए लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट चटकाए और टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली हैट्रिक पूरी की। विंडीज पारी के आठवें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर डेरेन ब्रावो, शमारा ब्रूक्स और रोस्टन चेज को पवेलियन लौैटाकर टेस्ट क्रिकेट में बुमराह ने अपनी पहली हैट्रिक पूरी की।

बुमराह की आग उगलती गेंदों के सामने विंडीज का शीर्ष क्रम बिखर गया। हैट्रिक लेने के बाद 12वें ओवर की पांचवी गेंद पर क्रेग ब्रैथवेट को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराकर भारत को पांचवी सफलता दिलाई और अपने पांच विकेट भी पूरे किए।

भारत की पारी

WIvIND: LIVE scorecard and latest updates from second day of second test match from Jamaica
विहारी-इशांत - फोटो : social Media

शिमरॉन हेटमेयर ने विंडीज पारी को संभालने की कोशिश की, उन्होंने कप्तान होल्डर के साथ मिलकर 45 रन की साझेदारी की, लेकिन एक खराब शॉट और शमी की अंदर आती गेंद उनके विकेट उड़ा दिए। हेटमेयर 34 रन बनाकर पवेलियन लैट गए।

28वें ओवर में कप्तान विराट कोहली ने बुमराह को एक बार फिर से गेंद थमाई और बुमराह ने पहली ही गेंद पर पारी को संभालने की कोशिश में जुटे विंडीज कप्तान जेसन होल्डर को पवेलियन लैटाकर भारत को एक और बड़ी सफलता दिलाई। होल्डर 18 रन बनाकर बुमराह के छठे शिकार बने। कूल मिलाकर वेस्टइंडीज की टीम भारतीय टीम से 329 रन पीछे है। 

विहारी-इशांत का कमाल
 

टीम इंडिया ने शनिवार को मैच के दूसरे दिन पांच विकेट के नुकसान पर 264 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। मगर होल्डर की एक बेहतरीन गेंद पर ऋषभ पंत गच्चा खा बैठे और क्लीन बोल्ड हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने 27 रन बनाए। इसके बाद क्रीज पर आए रवींद्र जडेजा ने हनुमा विहारी का साथ निभाने की पूरी कोशिश की। दोनों के बीच धीमी लेकिन ठोक 38 रन की साझेदारी हुई। 

इस बीच हनुमा विहारी ने अपने करियर का तीसरा अर्धशतक भी पूरा किया, लेकिन रनगति बढ़ाने की फिराक में दिख रहे रवींद्र जडेजा भारी भरकम स्पिनर रहकीम कॉर्नवॉल का शिकार बने। भारतीय टीम को यह सातवां झटका 302 के योग पर लगा। आउट होने से पहले उन्होंने 69 गेंदों में 16 रन बनाए। 

रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद हनुमा विहारी ने इशांत शर्मा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा। विहारी ने 200 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन की पारी खेली उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 15 चौके लगाए।

हनुमा विहारी के साथ मिलकर इशांत शर्मा ने शानदार खेल दिखाते हुए भारतीय पारी को 400 रन के पार पहुंचाया। विहारी के शतक जमाने के बाद इशांत ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जमाया। विहारी और इशांत ने मिलकर 112 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई और टीम इंडिया के स्कोर को 416 तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज की ओर से सबसे सफल गेंदबाज कप्तान जेसन होल्डर रहे, जिन्होंने पांच विकेट चटकाए, वहीं अपना पहला मैच खेल रहे रहकीम कॉर्नवॉल ने तीन विकेट झटके।

दोनों टीम इस प्रकार है

भारत: मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

वेस्टइंडीज: क्रेग ब्रैथवेट, जॉन कैंपबेल, शमारा ब्रूक्स, डेरेन ब्रावो, शिमरॉन हेटमेयर, जाहमार हेमिल्टन, रहकीम कॉर्नवॉल, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर (कप्तान), केमार रोच, शेनॉन ग्रैबिएल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed