{"_id":"5d5e85798ebc3e6c3a2ce87f","slug":"wivind-keemo-paul-has-been-ruled-out-with-knee-injury-and-replaced-by-miguel-cummins","type":"story","status":"publish","title_hn":"WIvIND: एंटिगा टेस्ट से पहले वेस्टइंडीज के लिए बुरी खबर, बाहर हुआ यह बड़ा ऑलराउंडर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WIvIND: एंटिगा टेस्ट से पहले वेस्टइंडीज के लिए बुरी खबर, बाहर हुआ यह बड़ा ऑलराउंडर
Thu, 22 Aug 2019 05:37 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 22 Aug 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर है। एंटिगा टेस्ट से ठीक पहले कैरेबियाई टीम के स्टार ऑलराउंडर कीमो पॉल चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। एड़ी की चोट की वजह से पॉल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले मैच में वेस्टइंडीज के लिए नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने कीमो पॉल के की जगह मिगुल कमिंस को 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। 28 वर्षीय मिगुल कमिंस ने भारत के ही खिलाफ साल 2016 में डेब्यू किया था। उस दौरान भी टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर गई थी।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज मिगुल कमिंस ने वेस्टइंडीज के लिए अब तक 13 टेस्ट मैच में 27 विकेट लिए हैं। 2014 में वनडे इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले मिगुल कमिंस के नाम इस फॉर्मेट के 11 मैचों में 9 विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज टीम:
क्रैग ब्रैथवेट, शाई होप (विकेटकीपर), डेरेन ब्रावो, शामराह ब्रूक्स, शिमरोन हेटमायर, शेन डावरिच, रहकीम कॉर्नवाल, जेसन होल्डर (कप्तान), रोस्टन चेस, मिगुल कमिंस, जॉन कैंपबेल, केमर रोच और शेनन गैब्रिएल।