{"_id":"5d02f014bdec226d82590b26","slug":"winning-toss-in-world-cup-is-not-a-wise-decision-in-world-cup-2019-team-loosing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप में टॉस जीतना पड़ रहा है भारी, इंडिया इकलौती टीम जिसने टॉस जीतकर हासिल की जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप में टॉस जीतना पड़ रहा है भारी, इंडिया इकलौती टीम जिसने टॉस जीतकर हासिल की जीत
Fri, 14 Jun 2019 06:23 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 14 Jun 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
टॉस
विश्व कप का एक पखवाड़ा पूरा हो चुका है। मौसम की मार के बीच 18 में से 14 मुकाबलों में ही परिणाम निकला है।
विज्ञापन
अब तक हुए मुकाबलों से साफ हो गया है कि इंग्लैंड के मौसम ने टॉस को लेकर कप्तानों की मुश्किल बढाई है। मौसम के चलते यहां बनने वाली भारी मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रख कप्तानों की पसंद टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करना रहा है, लेकिन ज्यादातर का यह दांव उल्टा ही पड़ा है। साफ है कि अब तक विश्व कप में कप्तानों को टॉस जीतना रास नहीं आ रहा है।
परिणाम देने वाले 14 मैचों में टॉस जीतने वाले कप्तानों को महज पांच में जीत मिली है जबकि नौ में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
पहले बल्लेबाजी कर केवल विराट को मिली है जीत
IND VS AUS
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ली थी और 352 का बड़ा स्कोर बनाकर जीत हासिल की थी। अब तक विश्व कप में टीम इंडिया इकलौती टीम है जिसने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की है।