फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Williamson left elbow injury being monitored, Santner ruled out of 2nd Test

ENGvNZ: न्यूजीलैंड के लिए बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी बाहर, कप्तान विलियमसन के खेलने पर भी संशय

Tue, 08 Jun 2021 10:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 08 Jun 2021 10:49 PM IST
सार

  • कप्तान केन विलियमसन की उपलब्धता पर फैसला बुधवार को
  • अंगुली में चोट के कारण सैंटनर बाहर
  • तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की हो सकती है वापसी

विज्ञापन
Williamson left elbow injury being monitored, Santner ruled out of 2nd Test
मिचेल सैंटनर, केन विलियमसन - फोटो : social media

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड के लिए बुरी खबर है। दरअसल, स्टार स्पिनर मिचेल सैंटनर अंगुली में चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वहीं, कप्तान केन विलियमसन के खेलने पर भी संशय बना हुआ है। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने मंगलवार को कहा कि कप्तान केन विलियमसन की बाईं कोहनी की चोट पर नजर रखी जा रही है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उनकी उपलब्धता पर फैसला बुधवार को लिया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि कीवी कोच का कहना है कि जो तेज गेंदबाज पहले टेस्ट में खेले थे, वो दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। कोच ने कहा कि ट्रेंट बोल्ट की वापसी हो सकती है। दरअसल, पहले टेस्ट में कॉलिन डी ग्रैंडहोम, काइल जैमीसन, टिम साउथी और नील वैगनर खेले थे। कोच स्टीड ने साफ तौर पर कहा है ये सभी तेज गेंदबाज दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन


पहले टेस्ट में कप्तान केन का बल्ला खामोश रहा था। उन्होंने पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 13 और 1 रन बनाए थे। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। वहीं, अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 10 जून से एजबेस्टन में खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट में यह देखना दिलचस्प होगा कि कोच स्टीड किन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद कीवी टीम को 18 जून से भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। ऐसे में कोच की निगाहें डब्ल्यूटीसी के फाइनल पर ज्यादा टिकी हुई हैं। वह भारत के खिलाफ अच्छे गेंदबाज उतारना चाहते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed