{"_id":"65a29d0c7860b474390b3c29","slug":"will-young-replaces-josh-clarkson-in-new-zealand-squad-for-3rd-t20i-against-pakistan-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs NZ: टीम में शामिल होने से पहले ही चोटिल हुआ युवा खिलाड़ी, विस्फोटक ओपनर को मिला मौका; जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs NZ: टीम में शामिल होने से पहले ही चोटिल हुआ युवा खिलाड़ी, विस्फोटक ओपनर को मिला मौका; जानें पूरा मामला
Sat, 13 Jan 2024 07:54 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 13 Jan 2024 07:54 PM IST
सार
केन विलियम्सन की जगह जोश क्लार्कसन को न्यूजीलैंड की टीम में शामिल होना था, लेकिन वह चोट के चलते बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह विल यंग को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विल यंग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज जोश क्लार्कसन कंधे की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के लिए न्यूजीलैंड टीम से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में उन्हें केन विलियम्सन की जगह खेलना था, लेकिन इस मैच से पहले ही वह चोटिल हो गए। उन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई टी20 मैच नहीं खेला है और अब डेब्यू का मौका भी गंवा चुके हैं।
टी20 सीरीज का तीसरा मैच 17 जनवरी को होगा। केन विलियम्सन इस सीरीज के अंतिम दो मैचों में खेलेंगे। हालांकि, घुटने की समस्या के चलते वह तीसरे मुकाबले में नहीं खेलेंगे। इस चोट से वह पिछले 12 महीनों में सबसे ज्यादा प्रभावित रहे हैं। अब क्लार्कसन के स्थान पर विल यंग को ब्लैक कैप्स टीम में शामिल किया गया है। यंग न्यूजीलैंड वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं और उन्होंने पिछले साल आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने 14 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 20 की औसत से 260 रन बनाए हैं।
तीसरे टी20 में विलियमसन की अनुपस्थिति में मिचेल सेंटनर के न्यूजीलैंड की कप्तानी करने की उम्मीद है, हालांकि वह कोरोना से संक्रमित होने के कारण पहले टी20 में नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन
ऑकलैंड में सीरीज के पहले मैच में कीवी टीम ने 46 रनों से जोरदार जीत हासिल की। टिम साउथी ने इस मैच में 150 टी20 विकेट पूरे किए और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने। डेरिल मिशेल (27 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 61 रन), कप्तान केन विलियमसन (42 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 57 रन) और फिन एलन (15 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 34 रन) ने कीवी टीम की जीत में योगदान दिया।
न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 226/8 का स्कोर बनाया। 227 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को सलामी बल्लेबाज सईम अयूब (आठ गेंदों में 27, दो चौके और तीन छक्के) और मोहम्मद रिजवान (14 गेंदों में 25, दो चौके और दो छक्के) ने अच्छी शुरुआत दी। बाबर आजम (35 गेंदों में 57 रन, छह चौके और दो छक्कों की मदद से) ने भी उनका साथ दिया। हालांकि, अन्य किसी बल्लेबाज ने बाबर का साथ नहीं दिया और पाकिस्तान 18 ओवर में 180 रन पर ढेर हो गया।
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का बकाया शेड्यूल
दूसरा टी20 मैच - 14 जनवरी, सेडॉन पार्क, हैमिल्टन
तीसरा टी20 मैच - 17 जनवरी, यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन
चौथा टी20 मैच - 19 जनवरी, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
पांचवां टी20 मैच - 21 जनवरी, हेग्ले ओवल, क्राइस्टचर्च