फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Will Virat Kohli end drought of centuries in his 100th Test? Kohli Stats record against Sri Lanka Tests Century | IND vs SL Test Series

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ घर में 152 के औसत से रन बनाते हैं विराट कोहली, क्या 100वें टेस्ट में खत्म होगा शतकों का सूखा?

Mon, 28 Feb 2022 04:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Feb 2022 04:41 PM IST
सार

2014 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब विराट टेस्ट टीम की कप्तानी करते नहीं दिखेंगे। 2014 दिसंबर में महेंद्र सिंह धोनी के बाद वह भारत के टेस्ट कप्तान बने थे। अब विराट रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलते दिखेंगे।

विज्ञापन
Will Virat Kohli end drought of centuries in his 100th Test? Kohli Stats record against Sri Lanka Tests Century | IND vs SL Test Series
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का खत्म हो चुकी है। टीम इंडिया ने 3-0 से श्रीलंका को क्लीन स्वीप किया। अब दोनों टीमें चार मार्च से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में भिड़ेंगी। पहला टेस्ट मोहाली में खेला जाएगा। यह विराट कोहली के करियर का 100वां टेस्ट होगा। 
विज्ञापन


विराट कोहली
विज्ञापन


2014 के बाद पहली बार टेस्ट में विराट कप्तान नहीं
2014 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब विराट टेस्ट टीम की कप्तानी करते नहीं दिखेंगे। 2014 दिसंबर में महेंद्र सिंह धोनी के बाद वह टेस्ट के कप्तान बने थे। अब विराट रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलते दिखेंगे। इसी साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-1 से हारने के बाद विराट ने कप्तानी छोड़ दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या श्रीलंका के खिलाफ फॉर्म में वापसी कर पाएंगे?
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कप्तानी छोड़ने के बाद विराट क्रिकेट के इस लंबे प्रारूप में फिर से फॉर्म में वापसी कर पाएंगे? उन्होंने नवंबर 2019 के बाद टेस्ट समेत किसी भी फॉर्मेट में कोई शतक नहीं जड़ा। विराट के बल्ले से पिछला शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ आया था। तब उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 136 रन की पारी खेली थी। 

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन (भारतीय)
बल्लेबाज मैच रन औसत 100/50
सचिन तेंदुलकर 25 1995 60.45 9/6
राहुल द्रविड़ 20 1508 48.64 3/9
वीरेंद्र सहवाग 11 1239 72.88 5/3
मोहम्मद अजहरुद्दीन 17 1215 55.22 5/4
सौरव गांगुली 14 1064 46.26 3/4
विराट कोहली 9 1004 77.23 5/2

श्रीलंका के खिलाफ विराट का शानदार रिकॉर्ड
इसके बाद से उन्होंने 15 टेस्ट की 27 पारियों में 28.14 की औसत से 760 रन बनाए हैं। इसमें छह अर्धशतक तो शामिल है, लेकिन कोई शतक नहीं है। वे दिसंबर 2019 से लेकर अब तक चार बार शून्य पर भी आउट हुए हैं। राहत की बात यह है कि विराट का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ नौ मैच की 15 पारियों में 77.23 की औसत से 1004 रन बनाए हैं। इसमें पांच शतक और दो अर्धशतक शामिल है। एक बार वह शून्य पर भी आउट हुए हैं।

घरेलू जमीन पर भी विराट का शानदार रिकॉर्ड
विराट का घरेलू जमीन पर श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड और भी बेहतर है। उन्होंने भारत में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ तीन टेस्ट खेले हैं। इसकी पांच पारियों में 152.50 की औसत से 610 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल है। 

श्रीलंका के खिलाफ घरेलू जमीन पर सबसे ज्यादा रन (टेस्ट)
भारतीय
बल्लेबाज
मैच रन औसत 100/50
राहुल द्रविड़ 8 846 76.90 2/5
सचिन तेंदुलकर 13 840 52.50 4/2
मोहम्मद अजहरुद्दीन 8 648 72.00 3/2
विराट कोहली 3 610 152.50 3/1
नवजोत सिंह सिद्धू 6 554 79.14 2/2
वीरेंद्र सहवाग 5 547 78.14 2/1

श्रीलंका के खिलाफ विराट ने दो दोहरे शतक जड़े
विराट ने श्रीलंका के खिलाफ नागपुर और दिल्ली में दो दोहरे शतक भी जड़े हैं। नागपुर में विराट ने 213 रन और दिल्ली में 243 रन की पारी खेली थी। ऐसे में एक बार फिर 100वें टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ अपने शतकों के सूखे को खत्म कर सकते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ विराट का औसत सबसे बेहतर
श्रीलंका के खिलाफ तीन से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों में विराट का औसत सबसे ज्यादा है। उन्होंने 77.23 की औसत से रन बनाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर पूर्व क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ हैं। उन्होंने 77.20 की औसत से रन बनाए थे। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा का नंबर आता है। पुजारा ने 74.30 की औसत से रन बनाए हैं। पुजारा और अजिंक्य रहाणे को उनके खराब फॉर्म की वजह से टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। 

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में कोहली का विराट औसत
बल्लेबाज औसत
विराट कोहली 77.23
मोहिंदर अमरनाथ 77.20
चेतेश्वर पुजारा 74.30
वीरेंद्र सहवाग 72.88
नवजोत सिंह सिद्धू 71.92
शिखर धवन 71.20
नोट: इसमें श्रीलंका के खिलाफ तीन या उससे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों को चुना गया है।

श्रीलंका के खिलाफ सचिन के सबसे ज्यादा रन
श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में विराट कोहली छठे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 25 टेस्ट में 60.45 की औसत से 1995 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 20 टेस्ट में 48.64 की औसत से 1508 रन बनाए थे। 


ऐसे में द्रविड़ विराट को महत्वपूर्ण टिप्स देकर श्रीलंका के खिलाफ रन बनाने की तरकीब बता सकते हैं। विराट अपने शतकों के सूखे को खत्म करने के लिए जमकर पसीना भी बहा रहे हैं। वे और ऋषभ पंत मोहाली पहुंच चुके हैं और वहीं, प्रैक्टिस कर रहे हैं। इन दोनों को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में आराम दिया गया था। 

श्रीलंका के खिलाफ घरेलू जमीन पर विराट कोहली की पारियां
कहां (तारीख) पहली पारी (रन) दूसरी पारी (रन)
कोलकाता टेस्ट (16-20 नवंबर, 2017)  0 104 नॉट आउट
नागपुर टेस्ट (24-27 नवंबर, 2017) 213 --
दिल्ली टेस्ट (2-6 दिसंबर, 2017) 243 50

विराट के पास पोंटिंग की बराबरी का मौका
विराट कोहली अगर शतक लगाते हैं, तो वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एलेन बॉर्डर को पीछे छोड़ देंगे। विराट और बॉर्डर दोनों के नाम फिलहाल 27-27 शतक हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन (51) के नाम है। इतना ही नहीं अगर विराट शतक लगाते हैं तो उनके टेस्ट, वनडे और टी-20 मिलाकर 71 शतक भी हो जाएंगे। इस मामले में वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर लेंगे और दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। तीनों फॉर्मेट मिलाकर सचिन के नाम सबसे ज्यादा 100 शतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed