फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Will take up four nation proposal with BCCI president Sourav Ganguly at ACC meeting says PCB chief Ramiz Raja

IND vs PAK: भारत के साथ खेलने को बेताब पाकिस्तान, चार देशों की सीरीज के लिए रमीज राजा करेंगे गांगुली से बात

Tue, 15 Mar 2022 08:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 15 Mar 2022 08:52 PM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने एक बार फिर से भारत के साथ क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई है। उन्होंने भारत की रूचि नहीं होने के बावजूद कहा है कि वह चार देशों के एकदिवसीय टूर्नामेंट के बारे में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से बात करेंगे। 
 

विज्ञापन
Will take up four nation proposal with BCCI president Sourav Ganguly at ACC meeting says PCB chief Ramiz Raja
रमीज राजा और सौरव गांगुली - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने एक बार फिर से भारत के साथ क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई है। उन्होंने भारत की रूचि नहीं होने के बावजूद कहा है कि वह चार देशों के एकदिवसीय टूर्नामेंट के बारे में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से बात करेंगे। 

विज्ञापन


रमीज ने कराची स्थित राष्ट्रीय स्टेडियम में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने टूर्नामेंट का प्रस्ताव रखा है जिसमें भारत और पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें भी हों। उन्होंने कहा कि इसका मकसद यह था कि भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को एक दूसरे के खिलाफ अधिक खेलने का मौका मिले और आईसीसी के अन्य सदस्य देशों का राजस्व बढ़े।
विज्ञापन


पीसीबी अध्यक्ष ने कहा, "मैं दुबई में होने वाली एसीसी बैठक के दौरान सौरव गांगुली से इस बारे में बात करूंगा। हम दोनों पूर्व कप्तान और खिलाड़ी रह चुके हैं और हमारे लिए क्रिकेट सियासत से अलग है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "अगर भारत राजी नहीं भी होता है तो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ तीन देशों का टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जा सकता है।"

रमीज ने यकीन जताया कि भारतीय टीम अगले साल एशिया कप खेलने पाकिस्तान आएगी। उन्होंने कहा, "मुझे लगता कि वे आएंगे। अगर वे नहीं आते हैं तो हम देखेंगे कि क्या किया जा सकता है।"

बीसीसीआई सचिव जय शाह पहले ही रमीज के प्रस्ताव को यह कहकर खारिज कर चुके हैं कि भारत का मकसद खेल का वैश्वीकरण है और अल्पकालिक वित्तीय फायदे नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed