फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Will Sanju Samson play in T20 World Cup Super 8 match vs Bangladesh Shivam Dube; Rohit, Dravid hints

IND vs BAN: क्या बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में खेलते दिखेंगे संजू सैमसन? रोहित-द्रविड़ ने दिए संकेत

Sat, 22 Jun 2024 02:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 22 Jun 2024 02:43 PM IST
सार

सैमसन अब तक इस टी20 विश्व कप में भारतीय प्लेइंग इलेवन में नहीं शामिल किए गए हैं। उन्होंने रोहित के साथ एक ही नेट में बल्लेबाजी की। द्रविड़ और रोहित दोनों ने सैमसन के नेट सत्र को लेकर काफी सतर्कता बरती और उनके साथ बातचीत भी की।

विज्ञापन
Will Sanju Samson play in T20 World Cup Super 8 match vs Bangladesh Shivam Dube; Rohit, Dravid hints
रोहित-द्रविड़ ने सैमसन के खेलने के संकेत दिए हैं - फोटो : BCCI

विस्तार

टीम इंडिया जब शनिवार को टी20 विश्व कप 2024 के अपने दूसरे सुपर आठ मैच में बांग्लादेश से एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में भिड़ेगी, तो उसकी नजर सेमीफाइनल में अपनी सीट लगभग पक्की करने पर होगी। इस विश्व कप में भारतीय टीम अब तक अजेय है। उसने गुरुवार को बारबाडोस में अपने पहले सुपर आठ मैच में अफगानिस्तान को हराने से पहले चार ग्रुप मैचों में से तीन में जीत हासिल की थी। कनाडा के खिलाफ मुकाबला बारिश से धुल गया था।
विज्ञापन

Will Sanju Samson play in T20 World Cup Super 8 match vs Bangladesh Shivam Dube; Rohit, Dravid hints
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
भारत के तीनों सुपर-8 मैचों के बीच केवल एक दिन का अंतर है। खास बात यह है कि तीनों मैच अलग-अलग कैरिबियाई मैदान पर है। ऐसे में टीम को काफी यात्रा भी करनी पड़ रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ बारबाडोस में मैच खेलने के बाद टीम इंडिया बांग्लादेश से मैच खेलने एंटीगुआ पहुंची है। यात्रा करने में काफी समय बिताने की वजह से टीम प्रबंधन ने शुक्रवार को सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में एक वैकल्पिक ट्रेनिंग सेशन रखा। ज्यादातर नियमित खिलाड़ी इस सत्र से दूर रहे। सिर्फ कप्तान रोहित शर्मा और उनके सलामी जोड़ीदार विराट कोहली, जो दोनों इस टी 20 विश्व कप में अपनी लय पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, रवींद्र जडेजा, संजू सैमसन और रिजर्व गेंदबाज खलील अहमद ट्रेनिंग सेशन के दौरान मौजूद दिखे। कोचिंग स्टाफ में राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौड़ भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Will Sanju Samson play in T20 World Cup Super 8 match vs Bangladesh Shivam Dube; Rohit, Dravid hints
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दो खिलाड़ियों ने लगभग दो घंटे तक अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान सैमसन, जो अब तक इस टी20 विश्व कप में भारतीय प्लेइंग इलेवन में नहीं शामिल किए गए हैं, ने रोहित के साथ एक ही नेट में बल्लेबाजी की। द्रविड़ और रोहित दोनों ने सैमसन के नेट सत्र को लेकर काफी सतर्कता बरती और उनके साथ बातचीत भी की, जिससे संभवत: ये संकेत मिले कि भारत शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में सैमसन को मौका दे सकता है।
विज्ञापन

Will Sanju Samson play in T20 World Cup Super 8 match vs Bangladesh Shivam Dube; Rohit, Dravid hints
संजू सैमसन - फोटो : Instagram
संजू सैमसन किसकी जगह लेंगे?
विश्व कप टूर्नामेंट में अब तक खराब फॉर्म के बाद शिवम दुबे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के लिए जगह बनाने के सबसे उचित विकल्प हैं। दुबे ने अभी तक चार मैचों में 83 के स्ट्राइक रेट से केवल 44 रन बनाए हैं जिसमें न्यूयार्क की मुश्किल पिच पर अमेरिका के खिलाफ नाबाद 31 रन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी शामिल है। चिंता का विषय यह है कि दूबे को केवल उनके छक्के मारने की क्षमता के लिए टीम में चुना गया था। वह अब तक टी20 विश्व कप 2024 में 53 गेंदों में सिर्फ दो छक्के लगाने में सफल रहे हैं। इतना ही नहीं कप्तान रोहित ने दुबे को बतौर गेंदबाज बेहद कम इस्तेमाल किया है।

दुबे ने सिर्फ एक मैच में गेंदबाजी की है। टीम में पहले से छह गेंदबाजी विकल्प हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट एक विशेषज्ञ बल्लेबाज को मैदान पर उतार सकता है। हालांकि, दुबे को शामिल करने से यह जरूर सोचने वाली बात होगी कि भारत के बैटिंग लाइन-अप में एक बाएं हाथ का बल्लेबाज कम हो जाएगा। यह भी देखने वाली बात होगी कि अगर सैमसन खेलते हैं तो उन्हें किस क्रम में उतारा जाएगा। टीम मैनेजमेंट उन्हें चौथे या पांचवें नंबर पर भेज सकता है। या फिर विराट के बतौर ओपनर फॉर्म को देखते हुए सैमसन बतौर ओपनर भी उतर सकते हैं। हालांकि, ऐसा करने से पूरा बल्लेबाजी क्रम तितर बितर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed