{"_id":"05866dce-cab1-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"will-bcci-president-election-be-before-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या बीसीसीआई के चुनाव समय से पहले होंगे?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या बीसीसीआई के चुनाव समय से पहले होंगे?
पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 01 Jun 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट फिक्सिंग में अपने दामाद गुरुनाथ मयप्पन के बुरी तरह फंसने के बाद कुर्सी न छोड़ने पर अड़े बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को क्या जबरन उतारा जाएगा? या वो अपने मन से इस्तीफा देंगे यह भविष्य की गर्त में छिपा एक ऐसा सवाल जिसका जवाब कोई नहीं दे सकता है।
विज्ञापन
खुद इस खेल में शामिल सटोरिए भी इसके लिए किसी को 'फिक्स' नहीं कर सकते हैं। बीसीसीआई की बैठक रविवार को चेन्नई में होगी। सूत्रों की माने तो श्रीनिवासन इस बैठक के बाद खुद इस्तीफा देने वाले हैं।
विज्ञापन
मौजूदा हालात को देखा जाए तो कोषाध्यक्ष अजय शिर्के और उसके बाद सचिव संजय जगदाले के श्रीनिवासन के अड़ियल रवैये के खिलाफ इस्तीफा देने के बाद मिस्टर प्रेसिडेंट पर दबाव बढ़ गया है। लेकिन क्या यह काफी है, जिसके दबाव में श्रीनिवासन खुद पद छोड़ देंगे?
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो श्रीनिवासन ने बोर्ड सदस्यों के सामने कई सुझाव रखे हैं जिससे उनकी सम्मानजक विदाई हो सके।
-माना जा रहा है कि चुनाव होने तक श्रीनिवासन अध्यक्ष का पद छोड़ने के लिए अभी तैयार हैं। श्रीनिवासन अपनी सभी जिम्मेदारियां छोड़ने को जरूर तैयार हैं लेकिन वो बोर्ड से जुड़े रहना चाहते हैं।
-श्रीनिवासन पुराने प्रतिद्वंदी शशांक मनोहनर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के खिलाफ हैं। जबकि सूत्र बता रहे हैं शशांक मनोहर के नाम पर बोर्ड के लगभग सभी सदस्य सहमत भी हो गए हैं। लेकिन श्रीनिवासन के दबाव में किसी और का नाम सामने आ सकता है।
- सूत्रों की मानें तो श्रीनिवासन अपनी सम्मानजनक विदाई के लिए समय से पहले चुनाव के पक्ष में भी दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि श्रीनिवासन ने बोर्ड अध्यक्षों को सितंबर से पहले ही चुनाव की बात के लिए मनाने में लगे हुए हैं।
बोर्ड के लगभग सभी सदस्य भी इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बीच का रास्ता निकालने के लिए तैयार हैं।