क्रिकेट इतिहास में ऐसा नजारा शायद ही कभी पहले देखने को मिला हो जब, पति गेंदबाजी कर रहा हो और पत्नी विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभाल रही हो। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बना यूरोपियन क्रिकेट सीरीज टी-10 लीग।
2 of 5
शरान्या सदारंगानी
- फोटो : सोशल मीडिया
जब केएसवी क्रिकेट क्लब की ओर खेलने वाली महिला क्रिकेटर शरान्या सदारंगानी मैदान पर अपने पति की जगह विकेटकीपिंग करती नजर आईं। दरअसल, भारतीय मूल की शरान्या सदारंगानी टी-10 क्रिकेट लीग में पुरुषों संग खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।
3 of 5
शरान्या सदारंगानी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस टी-10 लीग में पीएसपी के खिलाफ मैच के दौरान केएसवी क्रिकेट क्लब की ओर से वह खेल रहीं थीं। सेमीफाइनल के दौरान शरान्या के पति फिन सदारंगानी ने विकेटकीपिंग छोड़कर गेंदबाजी करने की ठानी तो पत्नी क्रिकेटर शरान्या विकेटकीपर बन गईं।
4 of 5
शरान्या सदारंगानी
- फोटो : सोशल मीडिया
बतौर विकेटकीपर शरान्या ने गजब का कौशल दिखाया। भले ही उनके पति ने अपने ओवर में 16 रन लुटा दिए, लेकिन शरान्या ने उन तीन गेंदों को भलि-भांति कलेक्ट किया, जो बल्लेबाज खेल नहीं पाए। गौरतलब है कि शरान्या और फिन ने एक दूसरे के साथ लव मैरिज की है।
5 of 5
शरान्या सदारंगानी
- फोटो : सोशल मीडिया
यह शादी भी अपने आप में खास है। अमूमन लड़की ही शादी के बाद अपना सरनेम बदलती है, लेकिन यहां फिन ने ही अपने नाम के पीछे सदारंगानी सरनेम जोड़ लिया। शरान्या साल 2012 में कर्नाटक अंडर-19 टीम की ओर से भी खेल चुकी हैं जिसमें भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति भी टीम का हिस्सा रहीं थी।