फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wicketkeeper batter Ishan Kishan is set to return to the national team fold with India A's tour of Australia

Team India: भारतीय टीम में वापसी के लिए तैयार ईशान, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत-ए टीम में मिल सकती है जगह

Sat, 19 Oct 2024 09:34 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Oct 2024 09:34 AM IST
सार

ईशान पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने सीरीज के बीच में ही ब्रेक ले लिया था। बीसीसीआई हालांकि उनके इस फैसले से खुश नहीं था।

विज्ञापन
Wicketkeeper batter Ishan Kishan is set to return to the national team fold with India A's tour of Australia
ईशान किशन - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टीम में वापसी के लिए तैयार हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय ए टीम में जगह मिल सकती है। ईशान को घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता नहीं देने के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया था, लेकिन अब खबर आ रही है कि ईशान ऑस्ट्रेलिया दौरे से टीम में जगह बना सकते हैं। 
विज्ञापन

ईशान पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने सीरीज के बीच में ही ब्रेक ले लिया था। बीसीसीआई हालांकि उनके इस फैसले से खुश नहीं था। आईपीएल 2024 से पहले ईशान ने घरेलू टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया था जिस कारण बीसीसीआई ने उन्हें केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया था। ईशान तभी से भारतीय टीम में वापसी नहीं कर सके हैं। तत्कालीन मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि ईशान जब भी भारतीय टीम में वापसी करेंगे तो उन्हें इसके लिए घरेलू टूर्नामेंट में खेलना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में झारखंड की अगुआई करने वाले ईशान ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो चार दिवसीय टेस्ट और सीनियर टीम के साथ इंट्रा स्क्वायड मैच में शामिल हो सकते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीमों के बीच पहला टेस्ट 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट सात से 10 नवंबर तक होगा। बीसीसीआई ने इसके लिए अब तक टीम घोषित नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि ऋतुराज गायकवाड़ या अभिमन्यु ईश्वरन इस दौरे पर भारतीय ए टीम की कमान संभाल सकते हैं। 
विज्ञापन

अभिमन्यु ने अपने पिछले चार प्रथम श्रेणी मैच में चार शतक जड़े हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बैकअप ओपनर के तौर पर ले जाया जा सकता है। माना जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने के अंत से होने वाली पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो में से एक मैच से निजी कारणों के चलते बाहर रह सकते हैं। 

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत-ए की संभावित टीमः
ऋतुराज गायकवाड़, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, बी इंद्रजीत, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), मुकेश कुमार, रिकी भुई, नितीश कुमार रेड्डी, मानव सुथार, नवदीप सैनी, खलील अहमद, तनुष कोटियान, यश दयाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed