WI vs UGA Highlights : युगांडा की पारी महज 39 रनों पर सिमटी, वेस्टइंडीज ने 134 रनों से जीता मैच
{"_id":"6664f80a393496f97f02120d","slug":"wi-vs-uga-t20-live-score-icc-t20-world-cup-west-indies-vs-uganda-scorecard-and-result-news-in-hindi-2024-06-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"WI vs UGA Highlights : युगांडा की पारी महज 39 रनों पर सिमटी, वेस्टइंडीज ने 134 रनों से जीता मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 09 Jun 2024 09:06 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 09 Jun 2024 09:06 AM IST
खास बातें
West Indies vs Uganda T20 World Cup 2024 : दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने युगांडा के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया और 134 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज की दो मैचों में यह दूसरी जीत है, जबकि युगांडा की तीन मैचों में यह दूसरी हार है। युगांडा की बल्लेबाजी इस मैच में काफी खराब रही और टीम का सिर्फ एक बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सका।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम युगांडा लाइव स्कोर
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:48 AM, 09-Jun-2024
WI vs UGA Live : वेस्टइंडीज ने 134 रनों से दर्ज की जीत
बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप के ग्रुप-सी मुकाबले में युगांडा को 134 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 173 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जॉनसन चार्ल्स ने 42 गेंदों पर 44 रन बनाए, जबकि अंत के ओवरों में रसेल ने 17 गेंदों पर छह चौकों की मदद से नाबाद 30 रन बनाए। इसके बाद अकील ने पांच विकेट झटके जिसके दम पर युगांडा की पूरी टीम 12 ओवर में महज 39 रन पर सिमट गई। टी20 विश्व कप में यह संयुक्त रूप से सबसे न्यूनतम स्कोर है।लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम का सिर्फ एक बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सका। युगांडा के लिए निचले क्रम के बल्लेबाज जुमा मियागी 20 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। मियागी टीम के लिए इस मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। दिलचस्प बात यह है कि युगांडा की पारी में एक भी छक्का नहीं लगा। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप की शानदार शुरुआत की है और टीम ने अपने दोनों मैच जीते हैं। वेस्टइंडीज की टीम चार अंक लेकर अफगानिस्तान के बाद ग्रुप में दूसरे स्थान पर है, जबकि युगांडा की टीम तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ दो अंक लेकर तीसरे स्थान पर मौजूद है।
08:42 AM, 09-Jun-2024
WI vs UGA Live : किवुता हुए आउट
गुडाकेश मोती ने किवुता को आउट कर युगांडा को नौवां झटका दिया। किवुता एक रन बनाकर आउट हुए। युगांडा ने 11 ओवर की समाप्ति के बाद 34 रन पर नौ विकेट गंवा दिए हैं।
विज्ञापन
08:28 AM, 09-Jun-2024
WI vs UGA Live : युगांडा को लगा आठवां झटका
अल्जारी जोसेफ ने युगांडा के कप्तान ब्रायन मसाबा को आउट कर टीम को आठवीं सफलता दिलाई। वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में पूरी तरह शिकंजा कस लिया है। मसाबा एक रन बनाकर आउट हुए।08:23 AM, 09-Jun-2024
WI vs UGA Live : अकील हुसैन ने लिया पांचवां विकेट
अकील हुसैन ने केनेथ वायसवा को आउट कर युगांडा को सातवां झटका दिया। 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने महज 23 पर सात विकेट गंवा दिए हैं। वेस्टइंडीज के अकील हुसैन ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की है और चार ओवर के अपने स्पैल में 11 रन देकर पांच विकेट झटके हैं।08:18 AM, 09-Jun-2024
WI vs UGA Live : दिनेश नकरानी पवेलियन लौटे
अकील हुसैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए युगांडा की पारी लड़खड़ा दी है। हुसैन ने दिनेश नकरानी को आउट कर युगांडा को छठा झटका दिया। युगांडा ने महज 22 रन पर छह विकेट गंवा दिए हैं।08:09 AM, 09-Jun-2024
WI vs UGA Live : रियाजत अली आउट हुए
अकील हुसैन ने शानदार गेंदबाजी कर युगांडा की पारी लड़खड़ा दी है और उन्होंने रियाजत अली को आउट कर युगांडा को पांचवां झटका दिया। युगांडा की बल्लेबाजी इस मैच में काफी खराब रही है और टीम ने 20 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए हैं। अकील का इस मैच का यह अब तक तीसरा विकेट है। रियाजत तीन रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:03 AM, 09-Jun-2024
WI vs UGA Live : रसेल ने ओबुया को आउट किया
वेस्टइंडीज ने युगांडा की पारी लड़खड़ा दी है और टीम ने चार विकेट गंवा दिए हैं। आंद्रे रसेल ने रॉबिंसन ओबुया को बोल्ड किया। ओबुया छह रन बनाकर आउट हुए।08:01 AM, 09-Jun-2024
WI vs UGA Live : अल्पेश रामजानी पवेलियन लौटे
अकील हुसैन ने अल्पेश रामजानी को आउट कर युगांडा को तीसरा झटका दिया। रामजानी छह गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हुए।07:55 AM, 09-Jun-2024
WI vs UGA Live : सेसाजी आउट हुए
शेरफाने रदरफोर्ड ने सिमोन सेसाजी को आउट कर युगांडा को दूसरा झटका दिया। सेसाजी चार रन बनाकर आउट हुए। लक्ष्य का पीछा करते हुए युगांडा की शुरुआत खराब रही है और उसने महज चार रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं।07:50 AM, 09-Jun-2024