{"_id":"670127fbca61465a7006bfea","slug":"wi-vs-sl-t20-four-west-indies-players-including-russell-pooran-withdrew-from-t20-series-against-sri-lanka-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"WI vs SL T20: रसेल-पूरन समेत वेस्टइंडीज के चार सीनियर खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से हटे, जानें वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WI vs SL T20: रसेल-पूरन समेत वेस्टइंडीज के चार सीनियर खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से हटे, जानें वजह
Sat, 05 Oct 2024 05:20 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:20 PM IST
सार
रोवमन पॉवेल को कप्तान और रोस्टन चेज को उप कप्तान बरकरार रखा गया है। वेस्टइंडीज को 10 से 27 अक्तूबर तक तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे सीरीज खेलनी है। शाई होप वनडे कप्तान और अल्जारी जोसफ उप कप्तान रहेंगे।
विज्ञापन
पूरन और रसेल
- फोटो : Twitter
विस्तार
वेस्टइंडीज के सीनियर खिलाड़ी आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन, अकील हुसैन और शिमरोन हेटमायर ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैच की टी20 सीरीज से हटने का फैसला किया। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बताया मुख्य कोच डेरेन सैमी की अगुआई वाली चयन समिति ने सलामी बल्लेबाज एविन लुईस और ब्रैंडन किंग को वापसी कराई है जबकि तेज गेंदबाजी आल राउंडर टेरेंस हिंड्स और शमार स्प्रिंगर को पहली बार जगह दी।
लुईस की 2022 टी20 विश्व कप के बाद वापसी हो रही है जबकि किंग्स चोट से वापसी कर रहे हैं जिसके कारण वह इस साल के शुरू में टी20 विश्व कप से बाहर रहे थे। रोवमन पॉवेल को कप्तान और रोस्टन चेज को उप कप्तान बरकरार रखा गया है। वेस्टइंडीज को 10 से 27 अक्तूबर तक तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे सीरीज खेलनी है। शाई होप वनडे कप्तान और अल्जारी जोसफ उप कप्तान रहेंगे।
टी20 टीम इस प्रकार है : रोवमन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेज (उपकप्तान), फैबियन एलेन, एलिक एथानाजे, आंद्रे फ्लेचर, टेरेंस हिंड्स, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, शेरफाने रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर।
विज्ञापन
वनडे टीम इस प्रकार है : शाई होप (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उप कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, एलिक एथानाजे, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, शेरफानेर रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड और हेडन वॉल्श जूनियर।