फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs SA South Africa beat West Indies by 1 run in 3rd T-20I at Grenada Tabraiz Shamsi play of the match

WI vs SA: शम्सी के आगे लाचार दिखे विंडीज बल्लेबाज, दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराया

Wed, 30 Jun 2021 08:54 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रेनाडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रेनाडा Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 30 Jun 2021 08:54 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को 1 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में दोनों टीमों की तरफ से शानदार खेल देखने को मिला लेकिन बाजी मेहमान टीम ने मारी।  

विज्ञापन
WI vs SA South Africa beat West Indies by 1 run in 3rd T-20I at Grenada Tabraiz Shamsi play of the match
वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

मेजबान वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच इन दिनों पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मैच सेंट जॉर्ज में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में मेहमान टीम ने वेस्टइंडीज को 1 रन से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका को मैच जिताने में तबरेज शम्सी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी करिश्माई गेंदबाजी के आगे कैरेबियाई बल्लेबाजों के रन बनाना दूभर हो गया। दक्षिण अफ्रीका इस जीत के साथ 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे हो गया है। 

विज्ञापन


सेंट जॉर्ज के ग्रेनाडा में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरूआत ठीक रही। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक और रीजा हेंड्रिक्स ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। हेंड्रिक्स 17 रन बनाकर आउट हुए। जबकि डि कॉक डेट रहे। 
विज्ञापन


तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान टेंबा बवूमा कुछ खास नहीं कर पाए और 1 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद मार्करम और डि कॉक टीम के स्कोर को 87 रनों तक ले गए। मार्करम 23 रन बनाकर आउट हुए। वहीं क्विंटन डि कॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 72 रनों की पारी खेली। अपनी इनिंग्स में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यक्रम में डुसेन की 32 रनों की पारी के बदौलत साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से ओबेड मैकॉय ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। उऩके अलावा ड्वेन ब्रावो ने 3 विकेट झटके। 

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने जोरदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज इविन लुईस और लेंडल सिमंस ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। सिमंस 22 रन बनाकर आउट हुए जब कि लुईस ने 27 रनों की पारी खेली। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के गेदबाजों ने वापसी करते हुए कैरेबियाई बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया।

मध्यक्रम में वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। जेसन होल्डर 16, शिमरॉन हेटमायर 17, निकोलस पूरन 26 और कप्तान कीरोन पोलार्ड 1 रन बना पाए। अंतिम क्षणों में आंद्रे रसेल और फाबियन एलन ने टीम को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। रसेल 25 रन बनाकर आउट हुए जबकि फाबियन 14 रन बनाकर नाबाद रहे। इके बावजूद कैरबियाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 166 रन ही बना पाई। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। 


मेहमान टीम की ओर से करिश्माई गेंदबाजी करते हुए तबरेज शम्सी ने 13 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा एनरिच नॉर्ट्जे 2 कासिगो रबाडा, जॉर्ज लिंडे और लुंगी एनगिडी को 1-1 विकेट मिला। शानदार बॉलिंग करने वाले तबरेज शम्सी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed