फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs PAK West Indies beat pakistan by 1 wicket in Kingston test Jayden Seales player of the match

WI vs PAK: जेडन सील्स से पार नहीं पाया पाकिस्तान, वेस्टइंडीज ने किंग्स्टन टेस्ट में दर्ज की रोमांचक जीत

Mon, 16 Aug 2021 08:49 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्स्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्स्टन Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 16 Aug 2021 08:49 AM IST
सार

वेस्टइंडीज ने सबीना पार्क में खेले गए टेस्ट मैच में पाकिस्तान पर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के बाद कैरेबियन टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 बढ़त बना ली। 

विज्ञापन
WI vs PAK West Indies beat pakistan by 1 wicket in Kingston test Jayden Seales player of the match
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्स्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। कैरेबियन टीम ने इस मुकाबले में मेहमान टीम पर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम 1-0 से आगे हो गई। मपाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को जीतने के लिए 168 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे मेजबानों ने 9 विकेट पर हासिल कर लिया। कैरेबियाई टीम को मैच जिताने में तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने महत्पपूर्ण भूमिका निभाई। 

विज्ञापन

किंग्स्टन के सबीना पार्क में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 217 रन बनाए थे। मेहमान टीम की पहली इंनिंग्स में फवाद आलम 56 और फहीम अशरफ 44 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। वहीं कैरेबियन टीम की तरफ से जेडन सील्स और जेसन होल्डर ने 3-3 विकेट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की पहली पारी के जवाब में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली इनिंग्स में 253 रन बनाए। कैरेबियाई टीम के लिए कप्तान क्रैग ब्रैथवेट 97 और जेसन होल्डर ने 58 रनों की पारी खेली। इस तरह मेजबानों को पहली पारी के आधार पर 36 रनों की बढ़त मिली। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी ने चार और मोहम्मद अब्बास ने तीन विकेट झटके।

विज्ञापन

इसके बाद पाकिस्तान दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर पाया और पूरी टीम 203 रनों पर ढेर हो गई। दूसरी इंनिंग्स में मेहमानों की तरफ से बाबर आजम टॉप स्कोरर रहे उन्होंने 54 रनों की पारी खेली। उनके अलावा आबिद अली 34 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी पारी में पाकिस्तान को 203 रनों पर समेटने में वेस्टइंडीज के तूफानी गेंदबाज जेडन सील्स में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने खतरनाम गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। जबकि केमार रोच ने तीन खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। 

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट चार रनों पर  गिर गया। सलामी बल्लेबाज कीरेन पॉवेल 4 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद क्रैग ब्रैथवेट भी ज्यादा देर नहीं टिके और वह 2 रन बनाकर चलते बने। इस दौरान पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कैरेबियन टीम को एक के बाद एक लगातार झटके दिए। एक वक्त ऐसा लगा कि पाकिस्तान आराम से यह मुकाबला जीत लेगा। मेहमान टीम की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने चार हसन अली ने तीन खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। 

लेकिन मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए जर्मेन ब्लैकवुड ने अर्धशतकीय पारी खेलकर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसके बाद रही सही कसर केमार रोच ने पूरी कर दी उन्होंने 30 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को मैच जिता दिया। वेस्टइंडीज ने यह लक्ष्य एक विकेट शेश रहते हासिल किया। मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले जेडन सील्स को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed