फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs PAK Pakistan scored 212 run loss of 4 wickets day 1 agsinst west indies during 2nd test at kingston Babar Azam and Fawad Alam hit half-centuries

WI vs PAK 2nd Test: बाबर-फवाद ने जड़े अर्धशतक, पहले दिन स्टंप्स तक पाकिस्तान का स्कोर 212/4

Sat, 21 Aug 2021 12:01 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्स्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्स्टन Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 21 Aug 2021 12:01 PM IST
सार

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच किंग्स्टन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में मेहमान टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 212 रन बना लिए। पहले दिन पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम और फवाद आलम में अर्धशतक लगाए। 

विज्ञापन
WI vs PAK Pakistan scored 212 run loss of 4 wickets day 1 agsinst west indies during 2nd test at kingston Babar Azam and Fawad Alam hit half-centuries
किंग्स्टन टेस्ट में अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान बाबर आजम - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच किंग्स्टन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 212 रन बना लिए थे। मोहम्मद रिजवान 22 और फहीम अशरफ 23 रन बनाकर मैदान पर मौजूद हैं। इससे पहले पाकिस्तान को शुरुआती झटकों से बाबर आजम और फवाद आलम ने उबारा। बाबर 75 और फवाद 76 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। 

विज्ञापन


सबीना पार्क में खेले जा रहे इस दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बहुत खराब रही और पहला विकेट 2 रनों पर गिर गया। पारी का आगाज करने आए आबिद अली 1 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद इमरान बट भी बहुत देर नहीं टिके और वह भी 1 रन बनाकर चलते बने। 
विज्ञापन


तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अजहर अली अपना खाता भी नहीं खोल पाए। एक समय पाकिस्तान के 2 रन पर तीन विकेट गिर गए थे। ऐसे में बल्लेबाजी करने आए कप्तान बाबर आजम और फवाद आलम ने मोर्चा संभाला। इसके बाद इन दोनों बल्लेाबाजों शतकीय साझेदार कर पाकिस्तान को संभाला। बाबर ने 75 रनों की कप्तानी पारी खेली। वहीं फवाद 76 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।  दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान ने चार विकेट पर 212 रन बनाए थे। मोहम्मद रिजवान 22 और फहीम अशरफ 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज केमार रोच रहे। उन्होंने पाकिस्तान पर कहर बरपाते हुए तीन विकेट झटके। उनके अलावा जेडन सील्स एक खिलाड़ी को आउट करने में सफल रहे। कुल मिलाकर पहले दिन वेस्टइंडीज की टीम मेहमानों पर हावी रही। वेस्टइंडीज की टीम इस सीरीज में पहला मुकाबला जीतकर 1-0 से आगे है। ऐसे में सीरीज में वापसी करने का दबाव पाकिस्तान टीम पर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed