फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs ENG West Indies captain Shai Hope is a fan of MS Dhoni said big thing about Mahi after defeating England

WI vs ENG: धोनी के फैन हैं वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप, इंग्लैंड को हराने के बाद माही को लेकर कही बड़ी बात

Mon, 04 Dec 2023 08:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 04 Dec 2023 08:26 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने शानदार शतक लगाया। होप ने 83 गेंद पर नाबाद 109 रन बनाए। उन्होंने अपने वनडे करियर का 16वां शतक लगाया। इस जीत के बाद होप ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया।

विज्ञापन
WI vs ENG West Indies captain Shai Hope is a fan of MS Dhoni said big thing about Mahi after defeating England
महेंद्र सिंह धोनी और शाई होप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में शानदार शुरुआत की। उसने एंटीगुआ में खेले गए पहले मुकाबले में चार विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही विंडीज ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने शानदार शतक लगाया। होप ने 83 गेंद पर नाबाद 109 रन बनाए। उन्होंने अपने वनडे करियर का 16वां शतक लगाया। इस जीत के बाद होप ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया।
विज्ञापन


होप ने खुलासा किया कि लक्ष्य का पीछा करने में माहिर महेंद्र सिंह धोनी की आखिर तक हार न मानने की सलाह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे उनकी टीम रोमांचक जीत दर्ज करने में सफल रही। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी को शांतचित्त होकर अपने काम को अंजाम तक पहुंचाने और अपने मैच विजेता कौशल के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन


धोनी ने होप से क्या कहा था?
वेस्टइंडीज ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 326 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट 213 रन पर गंवा दिए थे। ऐसे में होप ने धोनी से हुई बातचीत को याद किया और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। होप ने नाबाद 109 रन की पारी खेलने के बाद कहा, ''बेहद चर्चित व्यक्ति महेंद्र सिंह धोनी से मेरी बात हुई थी और उन्होंने कहा था कि आप जितना सोचते हो उससे अधिक समय आपके पास होता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


दिमाग में घूमती है धोनी की बात: शाई होप
धोनी की तरह विकेटकीपर बल्लेबाज होप ने कहा, ''इतने वर्षों में जब से मैं वनडे क्रिकेट खेल रहा हूं उनकी यह बात मेरे दिमाग में हमेशा घूमती रहती है।'' इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला छह दिसंबर को खेला जाएगा। इंग्लैंड को इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। अगर उसे हार मिलती है तो वेस्टइंडीज सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed