फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI A vs IND A Saha and Shivam Dube made fifty India A take lead on day two

पहला अनाधिकारिक टेस्टः साहा और शिवम दूबे की जोड़ी ने दिलाई दूसरे दिन विंडीज पर भारत ए को बढ़त

Fri, 26 Jul 2019 12:12 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 26 Jul 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
WI A vs IND A Saha and Shivam Dube made fifty India  A take lead on day two
शिवम दूबे- ऋद्धिमान साहा - फोटो : social Media

वेस्टइंडीज दौरे पर गई इंडिया ए की टीम ने पहले अनाधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 71 रनों की बढ़त ले ली है। दूसरे दिन भारत ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और प्रियांक पांचाल पहले दिन के अपने स्कोर में 18 रन जोड़कर 49 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। शुभमन गिल ने 40 रन बनाए और कप्तान हनुमा विहारी 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन


एक समय भारतीय टीम ने 168 रन अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। विंडीज गेंदबाज टीम इंडिया ए के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने लगे, लेकिन शिवम दूबे और कंधें की चोट से उबरकर वापसी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने छठे विकेट के लिए शानदार 124 रनों की साझेदारी निभाई। दोनों ने जमकर विंड़ीज के गेंदबाजों की खबर ली और मुश्किल में फंसी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन


दूबे 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे और उनके आउट होने के बाद भारत ने 9 गेंदों में ही 2 और विकेट खो दिए। दिन का खेल समाप्त होने तक साहा 61 रन बनाकर नाबाद हैं और भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ए ने पहले अनधिकृत टेस्ट के शुरुआती दिन वेस्टइंडीज ए को 228 रन पर समेटकर दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 70 रन बना लिए थे। बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने भारत ए के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 ओवर में 62 रन देकर पांच विकेट झटके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed