फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   why Virat Kohli Rohit Sharma did not play in two ODI vs West Indies check KL Rahul Shreyas Iyer connection

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ इस कारण दो वनडे में नहीं खेले थे विराट-रोहित, राहुल और अय्यर से है कनेक्शन

Thu, 03 Aug 2023 04:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 03 Aug 2023 04:25 PM IST
सार

टीम इंडिया इस महीने के आखिरी में शुरू होने वाली एशिया कप में अब सीधे वनडे खेलेगी। इसका मतलब है कि विराट और रोहित सीधे दो सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में उतर पाएंगे।

विज्ञापन
why Virat Kohli Rohit Sharma did not play in two ODI vs West Indies check KL Rahul Shreyas Iyer connection
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर किया। इस सीरीज के पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी की। वहीं, पूर्व कप्तान विराट कोहली को क्रीज पर उतरने का मौका भी नहीं मिला। इसके बाद दूसरे और तीसरे वनडे में दोनों खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में भी नहीं रखा गया। रोहित-कोहली के स्थान पर युवाओं को मौका दिया गया। कोच राहुल द्रविड़ की इस कारण काफी आलोचना भी हुई। विश्व कप से दो महीने पहले किए जा रहे प्रयोग भारतीय फैंस को रास नहीं रहे। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि जब इनदोनों को प्लेइंग-11 में रखना ही नहीं था तो वनडे सीरीज के लिए क्यों चुना?
विज्ञापन


टीम इंडिया इस महीने के आखिरी में शुरू होने वाली एशिया कप में अब सीधे वनडे खेलेगी। इसका मतलब है कि विराट और रोहित सीधे दो सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में उतर पाएंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों वनडे में भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम अलग-अलग था। पहले वनडे में सूर्यकुमार यादव को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया फिर अगले दो मैचों में उन्हें नंबर छह पर उतार दिया गया। अक्षर पटेल को दूसरे मैच में नंबर चार पर पदोन्नत किया गया था। उन्हें पहले और तीसरे वनडे में मौका नहीं मिला। वहीं सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने तीसरे मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी की थी।
विज्ञापन

why Virat Kohli Rohit Sharma did not play in two ODI vs West Indies check KL Rahul Shreyas Iyer connection
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप से दूर रह सकते हैं राहुल और अय्यर
दरअसल, टीम इंडिया इतने प्रयोग अपने चोटिल खिलाड़ियों के कारण कर रही है। वनडे टीम के दो बल्लेबाज केएल राहुल और श्रेयस अय्यर चोटिल हैं। दोनों मध्यक्रम में अच्छी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। राहुल और अय्यर के बारे में कहा जा रहा था कि दोनों एशिया कप से वापसी कर लेंगे, लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आई हैं कि दोनों बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने फिटनेस हासिल कर ली है और उन्हें आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल किया गया है। वहीं, अय्यर और राहुल अभी भी मैच फिटनेस हासिल करने से दूर हैं। अय्यर पीठ की चोट से उबर रहे हैं जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान दोबारा लगी थी और इसके कारण वह आईपीएल 2023 से भी बाहर हो गए थे। दूसरी ओर, राहुल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2023 मैच के दौरान जांघ में चोट लग गई थी, जिसके लिए उन्होंने लंदन में सर्जरी करानी पड़ी।

why Virat Kohli Rohit Sharma did not play in two ODI vs West Indies check KL Rahul Shreyas Iyer connection
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
द्रविड़ ने वेस्टइंडीज में इस कारण बदली योजना
श्रेयस अय्यर वनडे में नंबर चार और केएल राहुल नंबर पांच पर बल्लेबाजी के लिए पहली पसंद हैं। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में राहुल ही विकेटकीपिंग में टीम की पहली पसंद भी हैं। दोनों ने नेट्स पर बल्लेबाजी शुरू कर दी है, लेकिन मैच फिटनेस हासिल करने से काफी दूर हैं। रोहित और कोहली को मूल रूप से एशिया कप और विश्व कप की तैयारियों के तहत वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों वनडे मैच खेलने थे, लेकिन एक बार जब टीम प्रबंधन को अय्यर और राहुल की गंभीर फिटनेस अपडेट के बारे में पता चला तो उन्हें योजनाओं में बदलाव करना पड़ा। उनके पास राहुल और अय्यर के लिए बैकअप तैयार करने के अलावा बहुत कम विकल्प हैं। ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों को मौका देना था।

कौन लेगा राहुल और अय्यर की जगह?
यदि राहुल और अय्यर एशिया कप के लिए पूरी तरह से फिट होने में विफल रहते हैं, तो इन दोनों के पास पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए अपनी मैच-फिटनेस साबित करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल तीन वनडे (22-27 सितंबर) ही बचेगा। अगर वह उस समय तक भी फिट नहीं होते हैं तो संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव ही बैकअप के रूप में पहली पसंद हैं। सैमसन और सूर्यकुमार दोनों अब तक वनडे में ऐसी बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं जिससे टीम प्रबंधन को दोनो के ऊपर विश्वास हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed