फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   why the picture of him with young Virat Kohli went viral: Ashish Nehra reveals

नेहरा का खुलासा, कोहली वाली यह फोटो आज क्यों हो रही है वायरल?

Sat, 28 May 2016 03:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 May 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
why the picture of him with young Virat Kohli went viral: Ashish Nehra reveals
- फोटो : Twitter

एक तस्वीर है जिसमें 13-14 साल के साधारण से दिख रहे एक लड़के को उस समय के स्टार क्रिकेटर एक कार्यक्रम में सम्मानित कर रहे हैं। उस फोटो के करीब डेढ़ दशक गुजर जाने के बाद पिछले एक साल से यह फोटो सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रही है।

विज्ञापन


जिस तस्वीर की बात यहां हो रही है उसमें जो साधारण सा लड़का दिख रहा है वो भारतीय क्रिकेट के आज से सबसे बड़े स्टार विराट कोहली हैं और जिसके हाथों से वे सम्मान पा रहे हैं वो हैं टीम इंडिया के ही तेज गेंदबाज आशीष नेहरा।
विज्ञापन


नेहरा इन दिनों लंदन में हैं और जारी आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक मैच (15 मई) में उन्हें हैंमस्ट्रिंग टेंडन हो गया था और उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ा था। फिर उन्हें बीसीसीआई की सलाह पर लंदन में एक बड़े डॉक्टर से ऑपरेशन कराना पड़ा। पिछले दिनों सफल ऑपरेशन कराने के बाद वह आराम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/nehra-ji_574814aebe8bb.jpg

लंबे समय बाद इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर लगातार लोकप्रिय होने के बारे में सीनियर गेंदबाज नेहरा ने खुलासा कर दिया है कि आखिर यह तस्वीर इन दिनों क्यों वायरल हो रही है?

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/virarr_574815b6a90aa.jpg

तस्वीर के बारे में क्या कहा नेहरा ने?

why the picture of him with young Virat Kohli went viral: Ashish Nehra reveals

37 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का कहना है कि यह तस्वीर इन दिनों सिर्फ और सिर्फ विराट कोहली के कारण वायरल हो रही है। कोहली ने इन दिनों गजब के फॉर्म में हैं और पिछले एक साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार सफल पारी खेलने के बाद आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के लिए जो कीर्तिमान बनाया है, ने इस तस्वीर को फिर से चर्चित कर दिया है।

नेहरा ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "मैं सोशल मीडिया में नहीं हूं लेकिन इस तस्वीर ने मुझे काफी पॉपुलर बना दिया है क्योंकि उसमें आज के विराट कोहली भी हैं। अन्यथा यह तस्वीर भी अन्य तस्वीरों की तरह दीवार पर टंगी रहती और कोई इसे खास तरजीह नहीं देता। अब इस तस्वीर में विराट कोहली आ गए हैं।"

यह तस्वीर कितनी पुरानी है इसके बारे में भी नेहरा ने खुलासा किया कि यह 13 साल पहले खींची गई थी। उनका दावा है कि उस समय किसी ने भी इसके बारे में कोई बात नहीं की थी। उन्होंने कहा, "यह तस्वीर 13 साल पहले खींची गई थी। जब मैं टीम इंडिया में खेल रहा था। विराट भी खेल रहे थे तब किसी ने इस तस्वीर पर ध्यान नहीं दिया। और अब यह मीडिया और सोशल मीडिया के कारण हुआ है।"

नेहरा चोटों के कारण लगातार प्रभावित रहे हैं और उन्हें मैदान से बाहर रहना पड़ा। अच्छे फॉर्म के बाद वह करीब 4 साल के बाद फिर इस साल की शुरुआत में टीम इंडिया में लौटे थे, लेकिन चोट ने उन्हें फिर परेशान करना शुरू कर दिया। और इस समय वह जिस तरह से चोटिल हुए हैं उससे उनका करियर समाप्ति की ओर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed