फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Why Pakistan Cricket Board is struggling to appoint new chief selector

पाकिस्तान क्रिकेट को नहीं मिल पा रहा मुख्य चयनकर्ता, पुरानी व्यवस्था को लेकर विवाद

Thu, 10 Dec 2020 02:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 10 Dec 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Why Pakistan Cricket Board is struggling to appoint new chief selector
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को नया मुख्य चयनकर्ता नहीं मिल पा रहा है। मोहम्मद अकरम के पीछे हटने से यह दिक्कत पैदा हुई। दरअसल, पूर्व तेज गेंदबाज अकरम ने चयन की मौजूदा व्यवस्था में काम करने से इनकार करते हुए अपना नाम वापस ले लिया। जानकार सूत्रों ने बताया कि अकरम इस पद के लिए पहली पसंद थे, लेकिन उन्होंने शर्त रखी कि चयन को लेकर पुरानी व्यवस्था लागू की जाए।

विज्ञापन


क्या थी पुरानी व्यवस्था?
बोर्ड मुख्य चयनकर्ता की अध्यक्षता में तीन या पांच सदस्यीय राष्ट्रीय चयन समिति का गठन करता था जो टीमों को चुनती थी और उस पर बोर्ड अध्यक्ष स्वीकृति जताते थे। नई व्यवस्था अक्तूबर 2019 से लागू हुई जिसमें राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच मिसबाह-उल-हक थे जो मुख्य चयनकर्ता भी है, इसके अलावा समिति के बाकी सदस्य छह प्रांतीय टीमों के मुख्य कोच होते हैं।
विज्ञापन


अब कोच ही मुख्य चयनकर्ता
अकरम ने कहा कि वह मौजूदा व्यवस्था में काम नहीं कर सकते, उन्होंने कहा कि बोर्ड को उनकी सेवाएं लेनी है तो पुरानी व्यवस्था लागू करनी होगी। मिसबाह ने मुख्य चयनकर्ता के पद से हाल ही में इस्तीफा दे दिया। उनका कहना है कि मुख्य कोच के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने में उन्हें दिक्कत हो रही थी लिहाजा वह एक ही भूमिका निभाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed