{"_id":"570f7a214f1c1b981b4a6abe","slug":"who-will-host-ipl-final-bengaluru-or-kolkata","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसे मिलेगी आईपीएल फाइनल मैच की मेजबानी, बंगलुरू या कोलकाता?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
किसे मिलेगी आईपीएल फाइनल मैच की मेजबानी, बंगलुरू या कोलकाता?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Apr 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
ipl
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांबे हाईकोर्ट के महाराष्ट्र में मई में होने वाले सभी आईपीएल मैचों को इस राज्य से दूर करने का आदेश दिया जिससे आयोजकों के सामने एक नया सिरदर्द आ गया है। जिन 13 मैचों को कहीं और शिफ्ट कराने को कहा गया है उसमें टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला यानी फाइनल यहीं पर 29 मई को खेला जाना था।
विज्ञापन
अब बीसीसीआई को नए आदेश के बाद महाराष्ट्र (मुंबई, नागपुर और पुणे) में में होने वाले शेष 13 मैचों का कार्यक्रम फिर से तैयार करना पड़ेगा। सबसे बड़ा सवाल अभी यही है कि फाइनल मैच कहां पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
शुरुआती रुझान में देखा जाए तो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से फाइनल मैच छीनने के बाद इस रेस में बंगलुरू और कोलकाता सबसे आगे चल रहे हैं। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के सचिव सबीर गांगुली ने कहा है कि अगर बोर्ड ईडन गार्डंस को खिताबी मैच की मेजबानी सौंपती है तो इससे बड़ी बात और क्या होगी। अगर यह मेजबानी मिलती है तो हमें काफी खुशी होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "हम अभी इस मामले में कुछ नहीं कहने जा रहे हैं। फाइनल के लिए हम तैयार हैं। ऐसा कौन होगा जो आईपीएल फाइनल जैसे बड़े मुकाबले की मेजबानी करने से इनकार कर देगा। कैब ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप में 2 बड़े मैचों (भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मैच और फिर फाइनल मैच) का सफलतापूर्वक आयोजन किया था।"
अगर कोलकाता को फाइनल मैच मिलता है तो बंगलुरू को पहले क्वलीफायर मुकाबले की मेजबानी मिल सकती है। जबकि कोलकाता को इलिमिनेटर का मैच मिल सकता है।
फाइनल के लिए अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है लेकिन कोलकाता और बंगलुरू इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के 3 'घरेलू मैच' जो नागपुर में खेले जाने थे वो अब आराम से मोहाली और धर्मशाला में कराए जा सकते हैं।
जो शेष मैच होने हैं उसके लिए रांची और कटक दो ऐसे मैदान हैं जिनके पास आईपीएल मैच कराने का अनुभव है। रांची पहले धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और कटक कोलकाता के 'घरेलू' मैदान थे। रायपुर जिसकी क्षमता 50 हजार दर्शकों वाली रही है के पास भी दिल्ली डेयरडेविल्स के 2 मैच कराने का अनुभव है, यह भी एक विकल्प हो सकता है आयोजकों के लिए। लेकिन चेन्नई के मैदान को इस लिस्ट में शामिल होने में दिक्कत हो सकती है क्योंकि वहां 3 स्टैंड जो टीएनसए के अंडर में आते हैं के टिकट नहीं बेचे जा सकते हैं।
शुक्रवार को होगी आईपीएल मैचों के स्थानांतरण को लेकर चर्चा
ipl
- फोटो : pti
आईपीएल के मैचों को महाराष्ट्र से बाहर करवाए जाने के बांबे हाईकोर्ट के फैसले के बाद बीसीसीआई के सामने पहली परेशानी उन मैचों को कहां करवाया जाए इसको लेकर है। 30 अप्रैल के बाद 13 आईपीएल मैच महाराष्ट्र में खेले जाने थे जिसे हाईकोर्ट ने स्थानांतरित करने का आदेश दिया है क्योंकि यह राज्य सूखे की गंभीर संकट से जूझ रहा है।
इसी के मद्देनजर लीग के चेयरमैन राजीव शुक्ला राज्य की दो प्रभावित फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के प्रतिनिधियों से शुक्रवार को चर्चा करेंगे।
बकौल शुक्ला, "शुक्रवार को आईपीएल स्टाफ और दो प्रभावित फ्रेंचाइजी मुंबई और पुणे के बीच बैठक होगी जिसमें मैचों के स्थानांतरण को लेकर चर्चा होगी। मुझे उम्मीद है कि हम इसका हल निकाल लेंगे।"
इसी के मद्देनजर लीग के चेयरमैन राजीव शुक्ला राज्य की दो प्रभावित फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के प्रतिनिधियों से शुक्रवार को चर्चा करेंगे।
बकौल शुक्ला, "शुक्रवार को आईपीएल स्टाफ और दो प्रभावित फ्रेंचाइजी मुंबई और पुणे के बीच बैठक होगी जिसमें मैचों के स्थानांतरण को लेकर चर्चा होगी। मुझे उम्मीद है कि हम इसका हल निकाल लेंगे।"