फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Who is Vivrant Sharma, Jammu and Kashmir Batter Sold to SRH for Rs 2.6 Crore in IPL Auction 2023

IPL Auction 2023 Vivrant Sharma: 13 गुना कीमत पर बिके विवरांत, जानें जम्मू के इस खिलाड़ी को SRH ने क्यों खरीदा

Fri, 23 Dec 2022 06:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 06:54 PM IST
सार

विवरांत शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। उन्होंने इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ले के साथ कमाल किया था। 
 

विज्ञापन
Who is Vivrant Sharma, Jammu and Kashmir Batter Sold to SRH for Rs 2.6 Crore in IPL Auction 2023
विवरांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में जम्मू कश्मीर के ऑलराउंडर विवरांत शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 2.60 करोड़ में खरीदा है। 23 साल के विवरांत को अब तक कोई जानता तक नहीं था, लेकिन कोलकाता और हैदराबाद की टीम उन पर करोड़ों लुटाने के लिए राजी थीं। अंत में हैदराबाद ने बाजी मारी और इस स्पिन ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल किया। यहां हम बता रहे हैं कि विवरांत ने कैसे घरेलू क्रिकेट में कमाल कर अपनी पहचान बनाई और मिनी ऑक्शन में करोड़पति बन गए।
विज्ञापन


विवरांत बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। वह अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हैं और बड़ी पारियां खेलने में माहिर हैं। इसके साथ ही वह लेग स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। पिछले साल वह हैदराबाद की टीम के नेट गेंदबाज थे और अब्दुल समद ने उनका नाम आगे बढ़ाया था। वह सीमित ओवर क्रिकेट में बेहद उपयोगी खिलाड़ी हैं। इसी वजह से हैदराबाद ने मोटी रकम देकर उन्हें खरीदा है।
विज्ञापन

13 गुना कीमत पर बिकने वाले विवरांत शर्मा ने इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने आठ मैच की आठ पारियों में जम्मू कश्मीर के लिए पारी की शुरुआत करते हुए 395 रन बनाए थे। इसमें उत्तराखंड के खिलाफ नाबाद 154 रन की पारी भी शामिल थी। इस सीजन उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले। उनका औसत 56.52 और स्ट्राइक रेट 94.72 का रहा। इस सीजन उनके बल्ले से 50 चौके और 11 छक्के निकले।

विवरांत अब तक दो प्रथम श्रेणी मैच की चार पारियों में 76 रन बना चुके हैं। वहीं, 14 लिस्ट ए मैच में उनके नाम 519 रन हैं। वह इस फॉर्मेट में एक शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। नौ टी20 मैच की आठ पारियों में उन्होंने 191 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका स्ट्राइक रेट 128.18 का रहा है। 

गेंद के साथ विवरांत ने प्रथम श्रेणी मैचो में एक विकेट लिया है। वहीं, लिस्ट में उनका नाम आठ विकेट हैं, जबकि टी20 में उन्होंने छह विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed