{"_id":"6a8ad29983b5818b220dc5bf","slug":"who-is-medhavi-bidhuri-jersey-number-67-celebration-in-womens-delhi-premiere-league-video-goes-viral-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Who is Medhavi Bidhuri: दिल्ली लीग में विकेट सेलिब्रेशन से लूटी महफिल, GEN-Z और GEN Alpha से है खास कनेक्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Who is Medhavi Bidhuri: दिल्ली लीग में विकेट सेलिब्रेशन से लूटी महफिल, GEN-Z और GEN Alpha से है खास कनेक्शन
Sun, 23 Aug 2026 04:29 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 23 Aug 2026 04:29 PM IST
सार
महिला दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में सेंट्रल दिल्ली क्वींस की लेग स्पिनर मेधावी बिधूरी अपने खास सेलिब्रेशन की वजह से चर्चा में हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
मेधावी बिधूरी
- फोटो : Delhi Premier League T20 (videograb)
विस्तार
महिला दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच जारी है। हाल ही में सेंट्रल दिल्ली क्वींस का मुकाबला साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स से हुआ। इस मैच में दिल्ली क्वींस की लेग स्पिनर मेधावी बिधूरी ने अपनी घातक गेंदबाजी से शानदार दो विकेट झटके। इस दौरान उनका सेलिब्रेशन चर्चा का केंद्र रहा। बिधूरी ने अपने जर्सी नंबर '67' की ओर इशारा करते हुए ट्रेडिंग सेलिब्रेशन किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
मेधावी का '6-7' सेलिब्रेशन
दरअसल, यह घटना पारी के 16वें ओवर की है। बिधूरी ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की बल्लेबाज निशिका सिंह को आरुषि गोयल के हाथों कैच कराया। इसके बाद बिधूरी ने '6-7' सेलिब्रेशन वाला इशारा किया। उन्होंने अपने दोनों हाथों को ऊपर-नीचे किया। यह जेन-जी और जेन-अल्फा के बीच काफी प्रसिद्ध है। उन्होंने चार ओवर में 2/24 के आंकड़े के साथ अपना स्पेल पूरा किया। हालांकि, बिधूरी की टीम यह मुकाबला 29 रनों से हार गई।

View this post on Instagram
A post shared by Delhi Premier League T20 (@delhipremierleaguet20)
विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी के लिए खास है यह सेलिब्रेशन
बिधूरी के लिए यह सेलिब्रेशन बहुत खास था। दरअसल, वह अपनी 12 नंबर वाली जर्सी पहनना चाहती थीं, लेकिन वह नंबर पहले से ही किसी और के पास था। तब उनकी छोटी बहन ने उन्हें नंबर 67 चुनने का सुझाव दिया। उन्होंने इस नंबर को एक वायरल ट्रेंड के साथ जोड़ा और ऐसा सेलिब्रेशन तैयार किया, जिसकी वजह से वह अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। मैच के बाद मेधावी ने कहा, 'यह '6-7' वाली बात आजकल ट्रेंड में है। मेरी छोटी बहन ने मुझसे कहा कि मैं नंबर 67 की जर्सी पहनूं और इसी अंदाज में सेलिब्रेट करूं।'

प्रतिभा की धनी हैं मेधावी
20 वर्षीय मेधावी राइट-आर्म लेग-स्पिनर हैं जो कई वर्षों से दिल्ली के घरेलू क्रिकेट सेटअप का हिस्सा रही हैं। इसके अलावा वह अंडर-19 लेवल पर दिल्ली का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। इसके बाद बिधूरी ने दिल्ली प्रीमियर लीग में अपनी छाप छोड़ी। 2025 सीजन में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के लिए खेलते हुए, उन्होंने सेंट्रल दिल्ली क्वींस के खिलाफ फाइनल में एक अहम स्पेल डाला था। उन्होंने तीन ओवर में 3/26 विकेट लिए, जिससे साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 121 रन का बचाव किया और सिर्फ एक रन से खिताब जीता था।

A post shared by Central Delhi Queens (@centraldelhiqueens.dpl)