शनिवार रात इंडियन टी-20 लीग के इतिहास का सबसे रोमांचक हुआ। आमने-सामने थी दिल्ली और कोलकाता। यह मुकाला किसी फिल्म की तरह ही था, जहां कई ट्विस्ट और टर्न थे। कभी दिल्ली मैच में पकड़ बनाती तो तुरंत ही कोलकाता का पलटवार दिखता। फिर दिल्ली दोबारा से मुकाबले में हावी हो जाती, आखिर तक कोलकाता ने एक बार फिर आखिरी ओवर में कमाल दिखाकर मैच सुपरओवर तक पहुंचाया।
2 of 11
पृथ्वी शॉ
- फोटो : पीटीआई
फिरोज शाह कोटला मैदान पर नाटकीयता और रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे इस मैच में दिल्ली की टीम जीत के लिए 186 रनों के बड़े लक्ष्य के करीब पहुंचकर कुलदीप यादव के आखिरी ओवर में छह रन नहीं बना सकी। दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर रहा और मैच सुपर ओवर तक खिंचा। वैसे तो 55 गेंदों पर 99 रन बनाने वाले पृथ्वी शॉ ने दिल्ली की इस जीत की स्क्रिप्ट लिखी, लेकिन उसे अंजाम तक पहुंचाने का श्रेय पूरी तरह से कागिसो रबाडा को जाता है।
3 of 11
आंद्रे रसेल बोल्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
सुपरओवर में जब कप्तान श्रेयस अय्यर ने कागिसो रबाडा को गेंद थमाई तो उनके सामने एक ओवर में 10 रन बचाने की चुनौती थी। सामने बेहतरीन फॉर्म में चल रहा वह बल्लेबाज खड़ा था जिसका नाम सुनते ही गेंद भी थर्रा जाए। यानी आंद्रे रसेल। पहली गेंद पर चौका खाने के बावजूद रबाडा ने संयम से काम लेते हुए ओवर खत्म किया। एक शानदार तूफानी यॉर्कर में रसेल को क्लीन बोल्ड किया और दिल्ली को मैच जीता दिया।
बीती रात से अबतक इंटरनेट समेत हर किसी की जुबां पर छा चुके रबाडा आखिर हैं कौन? किस देश से क्रिकेट खेलते हैं? डेब्यू कब किया? जैसे कुछ सवाल हर क्रिकेटप्रेमी के जेहन में घूम रहे होंगे। आइए ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करते हैं।
कागिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका की आर्थिक राजधानी जोहांसबर्ग के रहने वाले हैं। 25 मई 1995 को जन्में इस खिलाड़ी ने बेहद कम उम्र में विश्व क्रिकेट में वह बुलंदियों हासिल की, जिसकी हसरत हर युवा खिलाड़ी की होती है।