फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं एश्टन टर्नर जिसने निकाल दी भारतीय गेंदबाजों की हवा?

Tue, 12 Mar 2019 09:17 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 12 Mar 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
who is ashton turner know about him everything
एश्टन टर्नर - फोटो : twitter

एश्टन टर्नर (84) की धमाकेदार बल्लेबाज के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली में खेले गए चौथे वन-डे में टीम इंडिया को चार विकेट से हराया। टर्नर ने यह हाईस्कोर मैच ऐसा टर्न किया कि आज हर कोई यह जानने को बेताब है कि आखिर यह बल्लेबाज हैं कौन?

who is ashton turner know about him everything
एश्टन टर्नर

ऑस्ट्रेलियाई सिलेक्टर्स ने लंबे समय से इस खिलाड़ी पर नजर बना रखी थी। टर्नर बिग बैश लीग के स्टार फिनिशिर हैं जो पर्थ स्कोचर्स की तरफ से मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करती हैं। टी-20 क्रिकेट में एश्टन टर्नर एक बड़ा नाम है। बीबीएल में उन्हें पर्थ स्कॉचर्स का एक बूस्टर बैट्समैन कहा जाता है, जो 15 से 20 ओवर के बीच स्कोर पर लगे रनों को तेजी से आगे बढ़ाता है।

who is ashton turner know about him everything
ashton turner

बीबीएल के पीछले दो सीजन में दुनिया का कोई भी बल्लेबाज 15 से 20 ओवर के बीच एश्टन टर्नर जितने रन नहीं जुटा सका है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी विश्व के किसी भी बल्लेबाज से ज्यादा रहा है। बीबीएल के पिछले सीजन में वहे सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। टर्नर ने इस सीजन में 31.50 की औसत से 378 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
who is ashton turner know about him everything
एश्टन टर्नर

एश्टन टर्नर पहली बार साल 2012 के अंडर-19 विश्व कप में नजर आए थे। टर्नर उस वक्त टीम में बतौर स्पिनर ऑलराउंडर की भूमिका में थे, लेकिन कंधे में इंजरी की वजह से उन्होंने बाद में गेंदबाजी करना बंद कर दिया और सिर्फ बल्लेबाजी पर ही फोकस किया।

विज्ञापन
who is ashton turner know about him everything
एश्टन टर्नर

एश्टन टर्नर को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल ऑक्शन में केवल 50 लाख रुपये में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया है। आईपीएल सीजन-12 में अब टर्नर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। एश्टन टर्नर ने सीनियर लेवल पर फरवरी, 2017 टी-20 क्रिकेट में पदार्पण किया था। अब तक वह कुल पांच टीमों से क्रिकेट खेल चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed