फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Who is Allah Ghazanfar? MI bag 18-year-old Afghanistan spinner for 4.80 crore in ipl 2025 mega auction know

IPL Auction: कौन हैं अल्लाह गजानफर? 15 वर्षीय अफगानिस्तानी गेंदबाज पर MI ने खर्च किए 4.80 करोड़, जानिए करियर

Mon, 25 Nov 2024 06:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दाह Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 25 Nov 2024 06:59 PM IST
सार

पिछले संस्करण में 18 वर्षीय गेंदबाज कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। अब वह हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलते दिखेंगे। उम्मीद है कि स्टार ऑलराउंडर उन्हें प्लेइंग 11 में मौका देंगे।

विज्ञापन
Who is Allah Ghazanfar? MI bag 18-year-old Afghanistan spinner for 4.80 crore in ipl 2025 mega auction know
अल्लाह गजानफर - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी का आज दूसरा दिन है। जेद्दाह में खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला हो रहा है। सोमवार को मुंबई इंडियंस ने अफगानिस्तान के युवा गेंदबाज अल्लाह गजानफर को 4.80 करोड़ रुपये में खरीद लिया। नीलामी के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने भी मिस्ट्री गेंदबाज पर बोली लगई थी, लेकिन मुंबई ने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बना लिया।
विज्ञापन

हार्दिक की कप्तानी में खेलेंगे गजानफर
पिछले संस्करण में 18 वर्षीय गेंदबाज कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। अब वह हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलते दिखेंगे। उम्मीद है कि स्टार ऑलराउंडर उन्हें प्लेइंग 11 में मौका देंगे। कर्ण शर्मा के बाद वह दूसरे स्पिनर हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस ने उनके आधार मूल्य से अधिक कीमत पर खरीदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी बटोर चुके सुर्खियां
गजानफर पहले भी आईपीएल 2023 की नीलामी में सुर्खियों में आए थे। उन्होंने 15 साल और 161 दिनों की उम्र में पंजीकरण किया था। हालांकि, उस समय  वह अनसोल्ड हो गए थे। उनकी किस्मत तब बदल गई जब वह 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स में मुजीब-उर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल हुए। 
विज्ञापन

टी20 अंतरराष्ट्रीय में नहीं किया डेब्यू
इसके अलावा मुंबई इंडियंस (एमआई) पिछले सीजन से पहले उन्हें नेट गेंदबाज के रूप में साइन किया था, लेकिन वीजा कारणों से वह नहीं आ सके थे। शारजाह में बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में एक मैच के दौरान उन्होंने 26 रन देकर छह विकेट लिए थे। उनके स्पेल से बांग्लादेश ने सिर्फ 11 रन पर सात विकेट खो दिए थे गजानफर ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया था। गजानफर ने इमर्जिंग एशिया कप 2024 में भी शानदार प्रदर्शन किया था। दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने अब तक अफगानिस्तान के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। वह आठ वनडे मैचों में 12 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed