फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Where and how to watch IPL 2023 to IPL 2027 Matches in Mobile Phone and TV Channel

IPL: जानें कहां किस चैनल-एप पर देख सकेंगे आईपीएल मैच, अब हॉटस्टार नहीं किसी और एप का सब्सक्रिप्शन जरूरी

Wed, 15 Jun 2022 06:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 15 Jun 2022 06:19 PM IST
सार

आईपीएल के अगले सीजन से आप हॉटस्टार एप पर मैच नहीं देख पाएंगे। हालांकि, टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल ही अलग-अलग भाषाओं में आईपीएल मैचों का प्रसारण करेंगे। 
 

विज्ञापन
Where and how to watch IPL 2023 to IPL 2027 Matches in Mobile Phone and TV Channel
आईपीएल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 से लेकर 2027 तक के मीडिया अधिकार की नीलामी हो चुकी है। बीसीसीआई को मीडिया अधिकार की नीलामी के जरिए 48390 करोड़ की कमाई हुई है। अब तक आईपीएल मैचों के प्रसारण के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास थे। टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स समूह के चैनल अलग-अलग भाषाओं में आईपीएल मैचों का प्रसारण करते थे तो हॉटस्टार एप के जरिए मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्टटीवी पर आईपीएल मैच देखे जा सकते थे। आईपीएल मीडिया अधिकारों की ताजा नीलामी के बाद हॉटस्टार एप पर आईपीएल के मैच नहीं दिखेंगे। अब आपको वायकॉम 18 समूह के एप पर आईपीएल मैच दिखाई देंगे। यहां हम बता रहे हैं कि आप कहां किस माध्यम के जरिए आईपीएल मैच देख सकते हैं। 
विज्ञापन


भारत में टीवी चैनल पर कहां देख सकते हैं मैच?
भारत में आप पहले की तरह स्टार स्पोर्ट्स समूह के चैनल पर आईपीएल मैच देख पाएंगे। आईपीएल 2023 से लेकर 2027 तक स्टार स्पोर्ट्स ही आईपीएल मैचों का प्रसारण टीवी पर करेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


भारत में मोबाइल फोन पर कैसे देख पाएंगे मैच?
आईपीएल मैचों के डिजिटल प्रसारण के अधिकार वायकॉम 18 समूह के पास हैं। आप आईपीएल 2023 से लेकर आईपीएल 2027 तक के सभी मैच इसी ग्रुप के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे। वायकॉम 18 के पास मौजूदा समय में वूट एप है, जिसके जरिए यह ग्रुप ओटीटी पर कई मैचों और अन्य तरह के टीवी शो, फिल्मों आदि का प्रसारण करता है। संभावना है कि इसी एप पर आईपीएल के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो वायकॉम 18 समूह कोई नया एप लॉन्च करेगा, जिसमें आईपीएल मैचों का प्रसारण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत से बाहर कैसे देख पाएंगे मैच
भारत बाहर आईपीएल मैचों के प्रसारण के अधिकार टाइम्स ग्रुप के पास हैं। ऐसे में देश से बाहर रहने वाले आईपीएल फैन टाइम्स ग्रुप के चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आईपीएल मैचों का आनंद ले सकेंगे। इस ग्रुप के पास विलो टीवी चैनल है, जिस पर आईपीएल मैचों का प्रसारण किया जा सकता है। इसके अलावा विदेशों में एम एक्स प्लेयर पर आईपीएल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग हो सकती है। हालांकि, इस बारे में अब तक आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed