IPL 2019: लगातार चौथी जीत की तलाश में चेन्नई, मुंबई के खिलाफ कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई बुधवार को इंडियन टी-20 लीग में चौथी जीत की तलाश में उतरेगी। यह मुकाबला आसान नहीं होगा क्योंकि सामने रोहित शर्मा की मुंबई है। यह दोनों ही टीमों का चौथा मैच है। चेन्नई की टीम अपने तीनों मैच जीत चुकी है जबकि मुंबई ने तीन में से एक ही मैच जीता है। उस पर जीत की राह पर लौटने का दबाव है।
दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबलों में से चार मुंबई ने जीते हैं। कुल मिलाकर दोनों के बीच 26 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 14 मुंबई ने जीते हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन में चेन्नई की टीम बैंगलोर, राजस्थान और हैदराबाद को हरा चुकी है। मुंबई की टीम सिर्फ बैंगलोर को हरा सकी है। जबकि, दिल्ली और पंजाब के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा है।'
वानखेड़े स्टेडियम की बात करें तो दोनों के बीच 8 मुकाबले हुए हैं। यहां मुंबई का पलड़ा भारी है। मेजबान टीम ने 5 बार जीत हासिल की है तो तीन मुकाबले चेन्नई के पक्ष में आए हैं।
कब होगा मैच?
यह मुकाबला 3 अप्रैल दिन बुधवार को खेला जाएगा।
कहां होगा मैच?
कितने बजे शुरू होगा मैच?
कहां देखें ऑनलाइन स्ट्रीमिंग?
दोनों टीम इस प्रकार है:
मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा, राहुल चाहर, बेन कटिंग, पंकज जायसवाल, इशान किशन, सिद्धेश लाड, इविन लेविस, मयंक मार्कंडेय, मिशेल मैकक्लेनघन, अलजारी जोसेफ, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अंकुल रॉय, रासिख सलाम, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, आदित्य तारे, सूर्य कुमार यादव, जयंत यादव, क्विंटन डिकॉक।
चेन्नई: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, शेन वॉटसन, फाफ डुप्लेसिस, मुरली विजय, केदार जाधव, सैम बिलिंग्स, रविंद्र जडेजा, ध्रुव शॉरी, चैतन्य बिश्नोई, रितुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, हरभजन सिंह, मिशेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, मोहित शर्मा, केएम आसिफ, दीपक चाहर, एन. जगदीशन, स्कॉट कुग्गेलेइजन।