फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   When Shahrukh Khan offered to accompany rinku singh on chartered flight know details

Rinku Singh: जब शाहरुख खान ने की थी फ्लाइट में साथ चलने की पेशकश, घबरा गए थे रिंकू सिंह; पढ़िये पूरा किस्सा

Sat, 23 Aug 2025 08:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 23 Aug 2025 08:09 PM IST
सार

रिंकू ने बताया कि उन्हें वीजा औपचारिकताओं के लिए मुंबई जाना था। इसी दौरान उन्हें शाहरुख खान के साथ यात्रा करने का प्रस्ताव मिला, लेकिन शर्मीले स्वभाव और झिझक के कारण वह कई बार मना करना चाह रहे थे।

विज्ञापन
When Shahrukh Khan offered to accompany rinku singh on chartered flight know details
शाहरुख-रिंकू - फोटो : ANI

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स  (केकेआर) और भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने हाल ही में अपनी आईपीएल टीम के मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से जुड़ा एक दिल छू लेने वाला किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह शाहरुख ने उनका हौसला बढ़ाया, जब वे टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुनी गई भारत की मुख्य टीम में जगह नहीं बना पाए थे और सिर्फ रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किए गए थे।
विज्ञापन

शाहरुख के साथ सफर करने का मिला मौका
रिंकू ने बताया कि उन्हें वीजा औपचारिकताओं के लिए मुंबई जाना था। इसी दौरान उन्हें शाहरुख खान के साथ यात्रा करने का प्रस्ताव मिला, लेकिन शर्मीले स्वभाव और झिझक के कारण वह कई बार मना करना चाह रहे थे। रिंकू ने रेवस्पोर्ट्स से कहा, 'टीम पहले ही रवाना हो चुकी थी और मैं अकेले जाने वाला था। तभी सर (शाहरुख) या फिर पूजा मैम को पता चला और उन्होंने कहा कि मुझे सर के साथ ही जाना चाहिए। मैं घबराया हुआ था, सोच रहा था अकेले सर के साथ सफर कैसे करूंगा, क्या बात करूंगा? कई बार मना करने की कोशिश की।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'उन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया'
हालांकि, जब खुद शाहरुख खान ने साथ चलने के लिए कहा तो रिंकू मना नहीं कर सके। उन्होंने आगे बताया, 'कार में काफी बातें हुईं। सर लगातार मुझे प्रोत्साहित कर रहे थे। उस सीजन में मेरा प्रदर्शन भी वैसा नहीं था जैसा चाहता था, तो वे मुझे समझा रहे थे, समर्थन कर रहे थे। पहली बार मैंने चार्टर फ्लाइट में सफर किया और वह भी सर के साथ। वे दो घंटे मेरे लिए बेहद खास रहे, जिनको मैं कभी भूल नहीं सकता।'
विज्ञापन

एशिया कप के लिए चुने गए रिंकू सिंह
रिंकू सिंह आईपीएल 2023 में उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने यश दयाल की गेंद पर लगातार पांच छक्के लगाकर केकेआर को शानदार जीत दिलाई थी। उस सीजन में उन्होंने 14 पारियों में 149.52 के स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए थे। इसके बाद उनका करियर ग्राफ ऊपर जाता गया और आईपीएल 2025 के लिए केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया। अब 27 वर्षीय बल्लेबाज को एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड में चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed