{"_id":"5b45e2724f1c1bb9248b5e59","slug":"when-sanjay-manjrekar-scolded-dhoni-after-another-toss-confusion-on-csk-v-srh-final","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...जब भरे स्टेडियम में मांजरेकर ने लगाई थी धोनी को डांट, IPL 2018 फाइनल के दौरान माही ले रहे थे मजे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
...जब भरे स्टेडियम में मांजरेकर ने लगाई थी धोनी को डांट, IPL 2018 फाइनल के दौरान माही ले रहे थे मजे
Wed, 11 Jul 2018 04:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Jul 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर गुरुवार को 53 साल के हो गए। अपने दौर के बेहतरीन बल्लेबाज विजय मांजरेकर के घर 12 जुलाई को 1965 को पैदा होने वाले संजय को दुनिया एक क्रिकेटर से ज्यादा कमेंटेटर के तौर पर जानती है। बेहतरीन भाषा, वाकपटुता के चलते मांजरेकर की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कमेंटेटर में की जाती है।
2 of 6
लेकिन, आईपीएल 2018 में एक ऐसा नजारा देखने को मिला था, जब एसएस धोनी ने इस बर्थडे ब्वॉय के जमकर मजे ले लिए थे। जिसने भी पूरे वाकये को देखा लोटपोट हो गया। दरअसल, आईपीएल 2018 का फाइनल चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया।
3 of 6
TOSS DHONI
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले के पहले टॉस के लिए दोनों ही टीमों के कप्तान मैदान पर थे, तभी माहौल में ऐसा कंफ्यूजन छाया कि जिसने भी देखा अपनी हंसी नहीं रोक पाया। धोनी ने सिक्का उछाला और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टेल्स कॉल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मगर सिक्का हेड पर गिरा। टॉस तो धोनी ने जीत लिया, लेकिन कमेंटेटर संजय मांजरेकर की एक गलती को पकड़ते हुए धोनी ने उनके जमकर मजे ले लिया, जिसके बाद थोड़ी देर तक यह कंफ्यूजन बनी रही कि टॉस किसने जीता।
विज्ञापन
5 of 6
टॉस का सिक्का नीचे गिरने के बाद जब कमेंट्री कर रहे मांजरेकर ने धोनी से पूछा कि आपने हेड कॉल किया था, टॉस जीतने के बाद अपना फैसला बताइए। धोनी ने चालाकी दिखाते हुए जवाब दिया कि नहीं, इन्होंने (विलियमसन) ने टेल्स कॉल किया था। मांजरेकर ने फिर कहा कि, 'हां, तो आपने हेड कॉल किया था ना'। धोनी ने फिर कहा कि, 'नहीं, विलियमसन ने टेल कॉल किया था।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।